DhanbadJharkhand

धनबाद: खोमा चक्रवर्ती निर्विरोध बनीं अलकडीहा पंचायत की उपमुखिया

Dhanbad: बलियापुर प्रखंड की अलकडीहा पंचायत भवन में उपमुखिया चुनाव को लेकर दो दिन से चल रही गहमागहमी शनिवार को चुनाव के बाद समाप्त हो गई. खोमा चक्रवर्ती निर्विरोध अलकडीहा पंचायत की उपमुखिया बनी. बलियापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमीत कुमार ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को अलकडीहा पंचायत भवन पहुंचकर उपमुखिया के उम्मीदवार व वार्ड सदस्य खोमा चक्रवर्ती, मुन्नी देवी और सोनी देवी को बुलाकर एक-एक फार्म देकर एक-एक समर्थक के साथ जमा करने को कहा. इसपर तीनों उम्मीदवार में सिर्फ खोमा चक्रवर्ती ही इस प्रकिया को पूरा कर पाई. जिसपर खोमा चक्रवर्ती को निर्विरोध उपमुखिया घोषित किया गया.

मौके पर बीडीओ अमित कुमार, पंचायत सेवक मुफिजुद्दीन अंसारी, अलकडीहा पंचायत मुखिया-शांती देवी साथ में अलकडीहा वार्ड सदस्य आरती कुमारी, अजय कुमार, सुरजमनी देवी आदि उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ें:Breaking: पलामू में रांची के कारोबारी अंजनी सिन्हा को अपराधियों ने मारी गोली

धनबाद प्रखंड में 22 को होगा प्रमुख का चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम प्रक्रिया चल रही है. इसी के तहत 22 जून को धनबाद प्रखंड में प्रमुख तथा उप प्रमुख का चुनाव होगा. प्रखंड मुख्यालय में चुनाव संपन्न होगा. इसकी तैयारी की जा रही है.

सदर प्रखंड में 12 पंचायत समितियां है. पंचायत समिति के विजयी सदस्यों के बीच ही प्रखंड प्रमुख तथा उप प्रमुख का चुनाव होगा. इसके लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गया है. मालूम हो कि धनबाद प्रखंड में उपमुखिया की चुनावी प्रक्रिया शुक्रवार को ही खत्म हो गई है. यहां 12 पंचायतों के लिए उपमुखिया का चुनाव किया गया है.

इसे भी पढ़ें:प्यार में ठुकराए जाने पर नाराज सनकी आशिक ने दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम

Related Articles

Back to top button