
New Delhi : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 की संयुक्त अधिसूचना कल, 10 फरवरी 2021 को जारी करेगा. आयोग द्वारा वर्ष 2021 के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी होने के साथ आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होगी.
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी. इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर 2 मार्च 2021 तक आवेदन कर पाएंगे. वहीं, यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 27 जून को होनी है.
इसे भी पढ़े : छात्रवृत्ति भुगतान के लिए 1566 स्कूलों के 1,27,314 छात्रों की सूची तैयार
कौन कर सकता है एप्लाई
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन कर पाएंगे.
साथ ही, परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना कट-ऑफ डेट की घोषणा यूपीएससी नोटिफिकेशन 2021 के माध्यम की जानी है.
इसे भी पढ़े : JPSC सिविल सेवा : एक से ज्यादा जीवित पति या पत्नी हैं, तो नहीं होगी नियुक्ति
इन सेवाओं के लिए होती है सिविल सेवा परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के विभिन्न चरणों के माध्यम से विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है. जिन सेवाओं के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा द्वारा चयन किया जाता है उनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय डाक एवं तार लेखा सेवा, भारतीय रेलवे यातायात सेवा, भारतीय रेलवे लेखा सेवा, भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा, भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय सूचना सेवा, भारतीय व्यापार सेवा, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, भारतीय रक्षा संपदा सेवा, भारतीय कॉर्पोरेट विधि सेवा, भारतीय आयुध कारखाना सेवा, सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा और अन्य शामिल हैं.
इसे भी पढ़े : ग्रेट शोमैन राज कपूर के बेटे ‘राम तेरी गंगा मैली फेम राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन




