Education & Career

छात्रवृत्ति भुगतान के लिए 1566 स्कूलों के 1,27,314 छात्रों की सूची तैयार

स्कूलों के एक प्रतिशत आवेदनों के रैंडम भौतिक सत्यापन का निर्देश

Ranchi: रांची के उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान अनुमोदन के लिए जिलास्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक हुई. बैठक में समिति द्वारा रांची जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2020-21 के लिए योग्य विद्यालयों के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

जिला के विभिन्न 1566 स्कूलों से 1,27,314 छात्रों की सूची प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए तैयार की गयी है. बैठक में छात्रवृत्ति भुगतान की सैद्धांतिक स्वीकृति समिति द्वारा दी गयी. समिति के अध्यक्ष रांची डीसी छवि रंजन ने स्कूलों से आये एक प्रतिशत आवेदनों की रैंडम भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़े : JPSC सिविल सेवा : एक से ज्यादा जीवित पति या पत्नी हैं, तो नहीं होगी नियुक्ति

समिति के संबंधित पदाधिकारियों से प्राप्त सूची में से आधार छात्रों को अप्रूव कर प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान पीएमएमएस के माध्यम से डीबीटी द्वारा छात्रों के खाते में ट्रांसफर किया जायेगा. छात्रवृत्ति भुगतान से पूर्व अयोग्य पाये जाने पर विद्यालयों छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित करने के लिए परियोजना निदेशक आइटीडीए और जिला कल्याण पदाधिकारी को प्राधित किया गया.

आयोजित बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, डीआईओ रांची, कोषागार पदाधिकारी रांची एवं जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक रांची उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े : Jamtara: वर्ग एक से सातवीं तक की परीक्षा नहीं होगी, सरकार की इस घोषणा से जिले के कुल 97377 बच्चों को मिलेगा लाभ

Related Articles

Back to top button