Crime NewsRanchi

रांचीः नाली को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Ranchi:  राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला में नाली को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, रजा कॉलोनी रोड नंबर 1 में नाली को लेकर हुए विवाद के बाद मोहम्मद अफरोज ने अपने पड़ोसी सुल्तान अंसारी के ऊपर गोली चलाई. इस मामले में पुलिस ने छापेमारी करते हुए मोहम्मद अफरोज और विनोद कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही एक देसी कट्टा, एक देसी ऑटोमेटिक पिस्टल और तीन जिंदा गोली भी बरामद हुई है.

क्या था मामला

डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला में रजा कॉलोनी रोड नंबर 1 नाली नाली को लेकर हुए विवाद के चलते मोहम्मद अफरोज के द्वारा अपने पड़ोसी सुल्तान अंसारी के ऊपर गोली चला दी थी. जिसके बाद मुल्तान अंसारी की पत्नी सोनी खातून ने 5 जनवरी को डोरंडा थाना में अफरोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.

मामले पर कार्रवाई करते हुए डोरंडा थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6 जनवरी की रात के करीब 11:00 बजे पोखर टोली सरनाबगीचा के पास मोहम्मद अफरोज और उनके साथी विनोद कुमार साव को अवैध लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में मोहम्मद अफरोज ने सोनी खातून के साथ हुए विवाद में गोली चलाने की बात स्वीकार कर ली और इनके निशानदेही पर सोनी खातून के घर में फायर की गई गोली का खोखा बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ेंः मोदी सरकार का फैसला- सवर्णों को नौकरी और शिक्षा में मिलेगा 10% आरक्षण

 

Related Articles

Back to top button