JamshedpurJharkhand

चौका में आग लगाकर युवती ने की आत्महत्या

Saraikela/Jamshedpur : चौका थाना अंतर्गत आमरलेंगडीह गांव में एक युवती बुधनी मछुआ ने बुधवार को आग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था सभी खेत में काम करने गये थे तभी युवती ने शरीर में केरोसिन डालकर कर खुद को आग के हवाले कर दिया.

जलने की बू आने और धुंआ उठने पर लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और परिजनों को भी खबर किया. सूचना पाकर परिजन घर पहुंचे तब तक वह बुरी तरह जल चुकी थी. फिर अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. आत्महत्या के कारणो का पता नहीं चला है.  इस मामले में परिजन ने भी अनभिज्ञता जाहिर की है. इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के विधायकों ने कहा – दिल्ली की तरह विधायक फंड हो 10 करोड़

इसे भी पढ़ें – शर्मसार स्वास्थ्य विभाग : कहीं बेटे का शव तो कहीं सर्पदंश की शिकार बेटी को गोद में उठाए दिखे बेबस…

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button