Crime NewsDhanbad

धनबादः क्रॉकरी व्यवसायी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, आपसी रंजिश में घटना की आशंका

Dhanbad: धनबाद के बैंक मोड़ में अपराधियों ने तबाड़तोड़ फायरिंग की. बताया जा रहा है कि अशोक नगर मोहल्ला रविवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा.

लगभग 12 की संख्या में आये हमलावरों ने रात करीब पौने बारह बजे यहां रहनेवाले झरिया के क्रॉकरी व्यवसायी प्रणय गुप्ता के घर आ धमके और फायरिंग की.

हमलावरों की तलाश में देर रात धनसार थाना क्षेत्र की नई दिल्ली कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी की. हमले में रविकांत नामक युवक का नाम आ रहा है. उसके पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़ेंः29 सरकारी कंपनियों को बेचने की तैयारी में मोदी सरकार

देर रात तबाड़तोड़ फायरिंग

अपराधियों की गाड़ी में स्थानीय लोगों ने की तोड़फोड़

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हमलावर रविवार देर रात बैंक मोड़ स्थित अशोक नगर मोहल्ला क्रॉकरी व्यवसायी प्रणय गुप्ता के घर आ धमके.

घर के बाहर से प्रणय को आवाज देने लगे. आवाज सुनकर प्रणय गुप्ता घर से निकले, लेकिन उनकी नजर एक हमलावर पर पड़ गई.

खतरे को भांपकर वे पीछे मुड़ गये तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी. जान बचाकर वो किसी तरह घर में घुसे.

इधर गोलियों की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया. आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर अपनी लाल रंग की जायलो (जेएच 10 एई 7947) व सफेद रंग की हुंडई (डब्ल्यूबी 02 वी 0154) छोड़कर भाग गये.

इसे भी पढ़ेंःयूपीः यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 29 लोगों की मौत

लोगों ने तत्काल बैंक मोड़ पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने हमलावरों की तलाश में देर रात धनसार थाना क्षेत्र की नई दिल्ली कॉलोनी में छापेमारी की.

हमले के पीछे आपसी रंजिश

हमले के पीछे आपसी रंजिश का मामला बताया गया है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले प्रणय ने एक मामले में धनसार थाना क्षेत्र की नई दिल्ली कॉलोनी निवासी रविकांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. रवि इसी का बदला लेने की फिराक में था.

रविवार को वह अपने साथियों के साथ अशोक नगर गया था. हो-हल्ला हुआ तो खुद को घिरा देख हमलावरों को अपनी दोनों कारों को छोड़कर भागना पड़ा.

इसके बाद आसपास के लोगों ने कार पर ही गुस्सा उतार दिया और तोडफ़ोड़ की. कार में शराब की बोतलें भी मिलीं. संभवत: घटना से पहले युवकों ने शराब पी थी.

इसे भी पढ़ेंःकर्नाटक संकटः गिर सकता है कांग्रेस का एक और विकेट, रूठे विधायकों को मनाने की कोशिशें तेज

Related Articles

Back to top button