
Ranchi : आनेवाले दिनों में राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का असर देखा जायेगा. इस दौरान राज्य के कुछ हिस्से में भारी बारिश तो वहीं, कुछ हिस्से में छिटपुट बारिश होगी. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 6 सितंबर तक राज्य भर में बारिश का असर बरकरार रहेगा. 6 सितंबर तक राज्य भर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ स्थानों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है. 7 सितंबर से बारिश में कमी देखी जायेगी. 7 से 10 सितंबर तक राज्य में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य के तापमान में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. पहले जहां न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेलिस्यस तक दर्ज किया गया. वहीं, आनेवाले दो दिनों के दौरान तापमान तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी.
राजधानी रांची की बात करें तो 6 सितंबर तक राजधानी रांची में बादल छाये रहेंगे. वहीं, एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.



