
Dhanbad: बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मुश्किलें की लगातार बढ़ती जा रही है. कोर्ट में सरेंडर किये जाने के बाद उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है जबकि पुलिस ढुल्लू महतो की कुंडली खंगालने में जुट गयी है.
पुलिस ने बुधवार को बाघमारा में बीजेपी विधायक के डिपो में छापेमारी कर सात बड़ी गाड़ियों को जब्त किया है जो मुजफ्फरपुर के इरशाद की बतायी जा रही है. मालूम हो कि मुजफ्फरपुर के इरशाद ने विधायक ढुल्लू महतो पर रंगदारी मांगने और रंगदार नहीं देने के कारण गोली चलाने का आरोप लगाया है. इसी मामले में विधायक ढुल्लू महतो ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया था.
इसे भी पढ़ेंः#Tabligi जमात से जुड़े 700 विदेशियों के पासपोर्ट जब्त, पुलिस कर रही पूछताछ
रंगदारी नहीं देने के कारण विधायक ने रख ली थी गाड़ियां
इरशाद ने विधायक ढुल्लू महतो पर आरोप लगाते हुए बरोरा थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. उसने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी सात गाड़ियों को विधायक ने जबरन अपने कब्जे में कर रख लिया है.

जिसके बाद पुलिस ने विधायक ढुल्लू के खिलाफ रंगदारी और गाड़ी जब्त करने का मामला दर्ज किया था.
इसे भी पढ़ेंःवंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में 31 देशों से होगी 30,000 भारतीयों की स्वदेश वापसी : विमानन मंत्री हरदीप
विधायक भी इरशाद पर लगा चुके हैं रंगदारी मांगने का आरोप
इरशाद ने विधायक पर 40 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था. इरशाद ने अपनी शिकायत में बताया है कि ढुल्लू 40 लाख रुपये रंगदारी देने के बाद ही उसकी गाड़ी छोड़ेंगे. फिलहाल पुलिस ने विधायक के डिपो से सात गाड़ियां जब्त कर ली है.
मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद विधायक ढुल्लू महतो ने मुजफ्फरपुर के इरशाद पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. इस बाबत बरोरा थाना में एफआइआर दर्ज की गयी थी. पुलिस इसी एफआइआर के आधार पर इरशाद को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आयी थी कि इरशाद विधायक से अपना बकाया पैसे मांगने के लिए फोन करता था, जिस कारण विधायक ने उस पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा दिया था.
इसे भी पढ़ेंः#Corona : रांची की कई सब्जी मंडियों में #RMC ने करायी सोशल डिस्टेंसिंग, 20 फीट पर लग रही दुकानें




