Patna: पटना शहर स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित 56 वर्षीय महिला की बुधवार सुबह मौत हो गयी. इसी के साथ प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब सात हो गयी है. वहीं प्रदेश में अबतक कोरोना के कुल 879 मामले सामने आ चुके हैं.
कई बार अस्पताल जाने की वजह से संक्रमित हुई थी महिला
बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. रागिनी मिश्र ने बताया कि पटना शहर के आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला गॉल ब्लैडर के कैंसर से पीडित थीं. जिसके इलाज के लिए उन्हें कई बार अस्पताल जाना पड़ा और इसी दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं.
उन्होंने बताया कि दस मई को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से पटना में दो और मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली व सीतामढी जिले में एक-एक मरीज की जान गयी है.
बिहार के सभी 38 जिले अब कोरोना संक्रमण से प्रभावित हो चुके हैं और बुधवार तक कोविड-19 से संक्रमित मामले बढकर 879 हो गये हैं. बिहार में अब तक 40,150 नमूनों की कोविड-19 की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 390 मरीज ठीक हो चुके हैं.
गौरतलब है कि देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 74,281 हो गयी है जबकि 2,415 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- #Covid-19 संक्रमण से आखिर कैसे होती है मरीज की मौत, वैज्ञानिकों का गुत्थी सुलझाने का दावा
कई बार अस्पताल जाने की वजह से संक्रमित हुई थी महिला
बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. रागिनी मिश्र ने बताया कि पटना शहर के आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला गॉल ब्लैडर के कैंसर से पीडित थीं. जिसके इलाज के लिए उन्हें कई बार अस्पताल जाना पड़ा और इसी दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं.
उन्होंने बताया कि दस मई को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से पटना में दो और मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली व सीतामढी जिले में एक-एक मरीज की जान गयी है.
इसे भी पढ़ें- वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में 31 देशों से होगी 30,000 भारतीयों की स्वदेश वापसी : विमानन मंत्री हरदीप
बिहार के सभी जिले कोरोना संक्रमित
बिहार के सभी 38 जिले अब कोरोना संक्रमण से प्रभावित हो चुके हैं और बुधवार तक कोविड-19 से संक्रमित मामले बढकर 879 हो गये हैं. बिहार में अब तक 40,150 नमूनों की कोविड-19 की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 390 मरीज ठीक हो चुके हैं.
गौरतलब है कि देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 74,281 हो गयी है जबकि 2,415 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें- कोरोना वायरस के कारण करीब 48% भारतीय छात्रों की विदेश में पढ़ने की योजना प्रभावित : QS की रिपोर्ट