DhanbadJharkhand

धनबादः रोजगार की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Dhanbad: धनबाद के झरिया के बीसीसीएल के पाथरडीह कोल वासरी में रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. कोल वासरी के पीओ कार्यालय के समक्ष कांग्रेस के बैनर तले स्थानीय बेरोजगारों ने रोजगार की मांग को लेकर प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की. और प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ेंःबेरोजगारों से ठगी में बोकारो ITI प्रिंसिपल को शो-कॉज, लेकिन डीसी क्यों नहीं कर रहे कार्रवाई ?

विरोध में निकाला बाइक जुलूस

पूर्व कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता पंकज मिश्रा की अगुवाई में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला और पीओ कार्यालय पंहुच कर जोरदार प्रदर्शन किया गया. वही पंकज मिश्रा ने कहा कि स्थानीय बेरोजगारों को रिजेक्शन या सैलेरी मेनुवल लोर्डिंग कर रोजगार दिया जाये. इनका कहना है कि प्रबंधन से रोजगार को लेकर पहले भी वार्ता हुई थी.

इसे भी पढ़ें- घुटन में माइनॉरटी IAS ! सरकार पर आरोप- धर्म देखकर साइड किए जाते हैं अधिकारी

फिर भी मैनेजमेंट ने बिना वार्ता किये, स्थानीय को बगैर रोजगार दिए काम चालू कर दिया है. इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि एक तो मोदी शासन में बेरोजगारी चरमसीमा पर है. साथ ही अगर कोई कम्पनी भी किसी एरिया में आती है तो स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए प्रदर्शन करना पड़ता है. इसके बावजूद भी असंगठित को रोजगार नहीं दिया जाता है.

Related Articles

Back to top button