DhanbadJharkhand

#Dhanbad: आकाशकिनारी कोलियरी में कोयले की ओवर रिपोर्टिंग की सीबीआइ जांच शुरू

Dhanbad: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल की आकाशकिनारी कोलियरी में कोयले की ओवर रिपोर्टिंग,  कोयले में पत्थरों की मिलावट समेत अन्य शिकायतों पर शुक्रवार को सीबीआइ और विजिलेंस की टीम ने अचानक कोलियरी पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआइ को गुप्त सूचना मिली थी कि बीसीसीएल में बड़े पैमाने पर कोयले की ओवररिपोर्टिंग हो रही है, जिसके बाद सीबीआइ की टीम ने कार्रवाई शुरू की है.

इसे भी पढ़ें : #Jobs : एक साल में सिर्फ 17,762 नियुक्तियां, केंद्र सरकार के 73 विभागों में 6,83,823 पद अब भी खाली

सीबीआइ की छापेमारी से बीसीसीएल के अधिकारियों में हड़कंप

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीएल की आकाशकिनारी कोलियरी में सीबीआइ  विजिलेंस के अधिकारियों के साथ मिलकर कोयले के स्टॉक की मापी कर रही है.

सीबीआइ के द्वारा की गयी औचक छापेमारी से बताया जा रहा है कि बीसीसीएल के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा है कि बीसीसीएल के आकाशकिनारी कोलियरी ओवर रिपोर्टिंग का खेल खूब चल रहा है. खदान में पर्याप्त मात्रा में कोयला नहीं होने के बाद भी एरिया प्रबंधन वाहवाही लूटने के लिए कोयला का अधिक स्टॉक दिखा रहा है.

इसे भी पढ़ें : #Jamshedpur: साइबर क्राइम में दो गिरफ्तार, एक ने रेलवे की नौकरी छोड़ शुरू की थी ठगी

सीबीआइ के रडार पर आ सकते हैं बीसीसीएल कई के बड़े अधिकारी

बीसीसीएल में ओवररिपोर्टिंग के मामले में बीसीसीएल के बड़े अधिकारियों के फंसने की आशंका है. जानकारी के अनुसार बीसीसीएल की अकाशकिनारी कोलियरी में करीब 12000 बुक स्टॉक है.

सीबीआइ और विजिलेंस की टीम इसका सत्यापन करने में लगी है. साथ ही कोयले की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है. सीबीआइ के द्वारा की जा रही जांच को लेकर सीबीआइ के कोई भी अधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री अमर बाउरी से पहले विधायक बिरंची नारायण के सरकारी आवास में जबरन घुसे थे जेएमएम कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button