DhanbadJharkhand

धनबाद :  पीडीएस का चावल एक रुपये किलो लेकर 16 रुपये की दर से बेच दे रहे हैं कार्डधारी

Dhanbad :  धनबाद में कार्डधारी पीडीएस का चावल लेकर उसे बाजार में बेच दे रहे हैं. एक रुपये प्रति किलो चावल लेकर उसे 16 रुपये की दर से बेचा जा रहा है.

धनबाद झरिया के सुदामडीह थाना अंतर्गत बने धनबाद ओर बोकारो को जोड़ने वाली बिरसा पुल से प्रतिदिन सुबह के 5 बजे से ही पीडीएस चावल की ढुलाई का काम शुरू हो जाता है.

इसे भी पढ़ेंः बाबा रामदेव को झटका, सरकार ने कोरोना की दवा का प्रचार रोकने को कहा

बता दें कि लॉकडाउन के केंद्र ने कई योजनाएं चलाई हैं. ताकि कोई गरीब भूखा ना रहे. इन योजनाओं में खाद आपूर्ति विभाग की योजना भी शामिल है. इसके तहत लाल और पिला कार्डधारियों को 1 रुपये किलो के हिसाब से चावल दिया जा रहा है.लेकिन कार्डधारी इसे बेच दे रहे हैं.

बिरसा पुल के पास दिखा नजारा

सूचना के बाद  न्यूज विंग प्रतिनिधि ने बिरसा पुल के पास जाकर यह नजारा देखा. कई बाइक सवार अपने बाइक में लगभग 2 क्विंटल चावल लाद कर धनबाद से बोकारो ले जा रहे थे. इसमें कुछ साइकलि सवार भी शामिल थे.

बात करने पर पूरन ओझा नाम के आदमी ने कहा कि लोगों से राशन का चावल 16 रुपये किलो खरीद कर ले जा रहा हैं. सागर नाम के आदमी ने भी कहा कि घरों से कार्डधारियों का चावल खरीद कर ले जाता हूं. क्योंकि कार्डधारी कोटा का चावल खाना पसंद नही करते हैं. कहा कि प्रतिदिन दो खेप चावल खरीद कर बोकारो में बेच देता हैं. जिसमें लगभग 200 से 300 रुपये प्रतिदिन की कमाई हो जाती है.

इसे भी पढ़ेंः मिशन ओलंपिक : कोच, साइकोलॉजिस्ट व मोटिवेटर की कमी से झारखंड की राह नहीं है आसान

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button