JharkhandLead NewsRanchi

दुर्घटना रोकने के लिए एडीजी की अध्यक्षता में बैठक, पीक आवर में चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश  

Ranchi :  सड़क हादसों में होनेवाली मौत व नुकसान पर नियंत्रण के लिए लगातार कवायद की जा रही है. यहां सड़क हादसे रोकने के लिए विशेष कवायद भी की जा रही है. बुधवार को एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाटकर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा कोषांग के नोडल अधिकारी डीआईजी जैप सुनील भास्कर की उपस्थिति में वीडियो काफ्रेंसिंग से बैठक आयोजित की गयी. इसमें सभी क्षेत्रीय डीआईजी, सभी जिलों के एसपी, डीएसपी यातायात शामिल हुए. सुबह 08-10 बजे तथा संध्या 06-09 बजे का समय सड़क दुर्घटना के दृष्टिकोण से पीक आवर होता है. इसके लिए सभी एसपी को अपने थाना स्तर पर उक्त समय के बीच चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आये. सभी थाना स्तर से 03-03 पुलिसकर्मियों को फसर्ट एड First aid के संबध में प्रशिक्षण दिलायें ताकि आवश्यकता पहने पर सड़क दुर्घटना में जख्मी होने वालों को तत्काल सही तरीके से चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. साथ ही नजदीक के ट्रामा, हेल्थ सेंटर में पहुंचाया जा सके ताकि जानमाल का नुकसान कम से कम हो. सभी जिलों को लगभग तीन-तीन ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उपलब्ध कराया गया है. बैठक में पीसीआर, हाईवे पेट्रोलिंग तथा पुलिस वाहन से चेकिंग का निर्देश दिया गया. ताकि सड़क दुर्घटना में कमी आये. बैठक में जिले के एसपी यह निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से एनजीओ, रुचि रखने वाले व्यवसायी के सहयोग से सार्वजनिक, निजी क्षेत्र के उपक्रम से सीएसआर मद से डीसी द्वारा उपलब्ध कराये गये अन्य सरकारी मद की राशि से पर्याप्त संख्या में स्पीड गन, ब्रेथ इनालाईजर, बॉडी एनालाईजर कैमरा, सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रीच बेड और फसर्ट एड किट आदि संसाधन जुटाना सुनिश्चित करें. जिले के एसपी को ब्लेक स्पोर्ट पर क्यूआर कोड चस्पा करने का निर्देश दिया गया है.

बेहतर कार्य करनेवाले एसपी होंगे सम्मानित

एडीजी अभियान ने खूंटी, पलामू, गोड्डा, लातेहार, चतरा एसपी एवं जमशेदपुर एसएसपी द्वारा सड़क सुरक्षा में सराहनीय कार्य करने के लिए इन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए निर्देश दिया है. खूंटी एसपी अमन कुमार ने व्यक्तिगत रुचि लेकर ब्लैक स्पॉट पर चेकिंग, बेरेकेटिंग लगाकर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लायी है. वहीं गोड्डा एसपी द्वारा पांच ब्रेथ एनालाईजर, 10 सीसीटीवी कैमरा 15 फसर्ट एड किट, 200 ट्रैफिक कोण, 50 ट्रैफिक हेलमेट, 110 प्लास्टिक रोड बैरिकेट, 15 फ्लोरसेंट जैकेट की व्यवस्था की गयी. वहीं पलामू एसपी द्वारा चार स्पीड गण की व्यवस्था की गयी है. जमशेदपुर एसएसपी द्वारा ब्लैक स्पोर्ट पर ई-पेट्रोलिंग में बेहतर कार्रवाई की गयी है. लातेहार एसपी ने सड़क सुरक्षा में जागरुकता फैलाने में अच्छा कार्य किया है. एडीजी अभियान ने सड़क सुरक्षा में अच्छा काम करने वाले पदाधिकारी कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत करने तथा शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारी, कर्मियों पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करनेवालों पर होगी कार्रवाई

बैठक में थाना स्तर पर यह निर्देश दिया गया है कि पुलिस पदाधिकारी अपने मोबाईल में GPS MAP Camera Lite App Install कर ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों का वाहन सहित फोटो लेकर संबंधी जिला परिवहन पदाधिकारी को एमभी एक्ट के तहत उचित कार्रवाई करने के लिए भेजें. वहीं एसपी को यह निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक थाना स्तर से माह में 02 सड़क सुरक्षा अभियान निश्चित रूप से चलाना सुनिश्चित करे. इसके अलावे जिलामार्ग, राजकीय, राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक के स्कूल-कॉलेजों में जागरुकता अभियान चलाये. माह में 02 सड़क सुरक्षा अभियान निश्चित रूप से चलाना सुनिश्चित करें.

इसे भी पढ़ें – चाईबासा IED ब्लास्ट में घायल हुए CRPF जवान संजीव कुमार को भेजा गया दिल्ली

Related Articles

Back to top button