DhanbadJharkhand

धनबाद : बंद कमरे में बाबूलाल और हेमंत सोरेन ने की गुफ्तगू, बोले-विपक्ष को कुचलना चाहती है सरकार

Dhanbad : झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष गुरुवार को धनबाद परिसदन के बंद कमरे में मिले और करीब 20 मिनट तक गुफ्तगू की.

बाबूलाल मरांडी एक मामले में कोर्ट में पेश होने के लिए धनबाद आये थे जबकि हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा के क्रम में धनबाद में थे. दोनों नेताओं ने बुधवार की रात परिसदन में ही गुजारी.’

इसे भी पढ़ें : #Jharkhand: नक्सलियों के नाम पर पिछले 20 दिनों में बीडीओ, डॉक्टर, व्यावसायी और अधिकारी से मांगी गयी रंगदारी

बंधु की गिरफ्तारी पर जतायी नाराजगी

बंद कमरे से बाहर निकलने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि रघुवर सरकार विपक्षियों को कुचलना चाहती है. सरकार चाहती है कि विपक्षियों के अंदर खौफ पैदा हो. भाजपा सत्ता के बल पर विपक्ष को दबाना चाहती है. बंधु तिर्की की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है.

उन्होंने बताया कि बंधु तिर्की की गिरफ्तारी जिस तरीके से की गयी है, वह गलत है. बिना वारंट कोर्ट परिसर से उनकी गिरफ्तारी हुई है. यह सरकार के तानाशाही रवेये को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें : राज्य में कैसे होगा #CrimeControl, जब लॉ एंड ऑर्डर संभालने में लगे हों सिर्फ 34019 पुलिसकर्मी

बंधु तिर्की कोई चोर या भगोड़ा नहीं हैं : मरांडी

कमरे से बाहर निकलने पर दोनों नेताओं ने मीडिया के सवालों पर कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी. वहीं, झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने मुस्कुराते हुए कहा कि जब दो राजनीतिक लोग मिलते हैं तो राजनीति की बातें होती ही है. राज्य के वर्तमान हालात पर चर्चा हुई है.

उन्होंने झाविमो महासचिव बंधु तिर्की की गिरफ्तारी का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष का दबाना चाहती है. बंधु तिर्की कोई चोर या भगोड़ा नही था. इस गिरफ्तारी के माध्यम से सरकार एक भय का माहौल बना रही है. सभी दलों को मिलकर इससे निपटने की कोशिश करनी होगी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे कभी भी गठबंधन के विरोधी नहीं रहे हैं. जल्द ही गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ हो जायेगी.

इसे भी पढ़ें : #PmModi जनसभा की तैयारी का टेंडर 6 सिंतबर को खुलेगा और प्रभात तारा मैदान में 4 तारीख से शुरू हो गया काम

Related Articles

Back to top button