JharkhandMain SliderRanchi

#PmModi जनसभा की तैयारी का टेंडर 6 सिंतबर को खुलेगा और प्रभात तारा मैदान में 4 तारीख से शुरू हो गया काम

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 सितम्बर को रांची दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी झारखंड के नये विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन पर जगन्नाथपुर मैदान यानि प्रभात तारा मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. जगन्नाथपुर मैदान यानि प्रभात तारा मैदान में जो कार्यक्रम प्रस्तावित है, उसकी तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने टेंडर निकाला है.

टेंडर चार तारीख को अखबारों में प्रकाशित हुआ. और इधर चार तारीख से ही प्रभात तारा मैदान में पीएम की तैयारी का काम भी शुरू हो गया. ट्रक से सामान गिराये जाने लगे. काम करवाने वाले ने अपने लिए छत्री नुमा टेंट भी बना ली. ताकि पानी और धूप दोनों से बच सके.

इसे भी पढ़ें – # New Traffic rule : भारी जुर्माने पर गडकरी ने कहा, एक्सीडेंट में डेढ़ लाख मौतें हो जाती हैं,  क्या इनकी जान नहीं बचानी चाहिए?

50 की संख्या में मजदूर काम भी करने लगे. जबकि टेंडर में भाग लेने वाले इच्छुक लोगों को 6 सितम्बर यानि शुक्रवार तक जिला समाहरणालय स्थित जिला नजारत ऑफिस में मुहरबंद लिफाफे में आवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया है.

न्यूज विंग ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर स्थिति देखी. तो जानकारी सही मिली. बड़े-बड़े ट्रकों से टेंट बनाये जाने के लिए आवश्यक सामानों को मजदूर उतार रहे थे. उनसे बात करने पर पता चला कि पीएम के कार्यक्रम के लिए ही यह सामान उतारा जा रहा है. लेकिन काम करवाने वालों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया. पूछे जाने पर उन्होंने अपना मुंह तक नहीं खोला.

इसे भी पढ़ें – जब पत्रकार सत्ता की भाषा बोलने लगें…

टेंडर जमा करने और खोले जाने की तिथि 6 सितम्बर तक

जिला नजारत शाखा की तरफ से मंगाये गये अल्पकालीन टेंडर में कहा गया है कि पीएम के रांची दौरे के लिए एचईसी स्थित जगन्नाथ मैदान में एक कार्यक्रम होना है, जिसमें करीब 1 लाख व्यक्ति शामिल होंगे. कार्यक्रम स्थल पर मंच बनाने, जर्मन हैंगर, बैरिकेटिंग, बैठने की व्यवस्था, एल.ई.डी स्क्रीन, साउंड सिस्टम जैसे कामों के लिए टेंडर भरा जाना है. इसमें भाग लेने वाले इच्छुक लोगों को 6 सितम्बर को एक बजे मुहरबंद लिफाफा जमा करना है.

टेंडर भी उसी दिन ही खोला जाएगा. टेंडर में भाग लेने वालों के इच्छुक लोगों के लिए कई शर्तें निर्धारित हैं. इसमें सबसे प्रमुख शर्त है कि भाग लेने वालों को कम से कम पीएम के कार्यक्रम करवाने का तीन बार का अनुभव हो. उनके पास 75 से 1 करोड़ रूपये होने के टर्नओवर के साथ सरकारी काम में कम से कम पांच वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें – पुलिस की बर्बरता: पहले महिला के उतारे कपड़े, फिर प्राइवेट पार्ट पर बेल्ट से किया वार

टेंडर डालने वालों को शायद पता है कि किसका होगा चयन

ऐसा लगता है कि प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए मांगे गये टेंडर को खोले जाने के पहले ही कंपनी का चयन कर लिया गया है. क्योंकि प्रस्तावित मैदान पर मंच बनाने के साथ सभी आवश्यक कामों के लिए सामान उतारा जा रहा है.

कौन टेंडर से पहले प्रभात तारा मैदान में काम कर रहा है, इसकी जानकारी लगभग सभी को है. लेकिन अधिकारिक रूप से कोई कह नहीं रहा है. माना जा रहा है कि काम वो ही कर रहे हैं, जिन्हें हमेशा से बड़े आयोजन का टेंडर मिलता रहता है.

एक नहीं तीन चार लोगों को मिल सकता है काम : एनडीसी

न्यूज विंग से बात करते हुए एनडीसी केवल अग्रवाल ने कहा कि जिस कंपनी को पीएम के तीन कार्यक्रमों का अनुभव है, उन्हें ही यह काम मिलेगा. वही काम किसी एक एजेंसी को नहीं बल्कि चार-पांच भाग में बांटा जा सकता है.

बुधवार को एक प्री बीडिंग मीटिंग हो चुकी है. उसमें छह से सात एजेंसियों ने हिस्सा लिया था. छह तारीख को टेंडर खुलेगा. उन्होंने कहा कि प्रभात तारा में कौन काम कर रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

इसे भी पढ़ें – देश की #GDP पर क्रिसिल की रिपोर्ट चिंताजनक, 2019-20 के लिए ग्रोथ रेट घटाकर किया 6.3 %

Related Articles

Back to top button