
Dhanbad : विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर ने जिले के 19 पीडीएस डीलर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है. जांच में पाया गया कि 19 पीडीएस डीलर्स ने खाद्यान्न वितरण एवं आधार सीडिंग में अभिरुचि नहीं ली.
इस कारण गरीब लाभुकों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया. साथ ही बार-बार निर्देशित करने के बाद भी 25 अक्टूबर तक इन्होंने शत-प्रतिशत धोती-साड़ी का वितरण नहीं किया था.
इसे भी पढ़ें:पाटलिपुत्र बिल्डर्स की 62 रुपये की संपत्ति ईडी ने की जब्त, रांची के दो प्लॉट भी शामिल
जिसे लेकर 19 पीडीएस डीलर पर कर्यवाई की गई और इन पीडीएस डीलर का लाइसेंस निलंबित कर कर दिया गया.
जिन्हें निलंबित किया गया उनमें सोनम कुमारी, पूनम प्रसाद, भीम प्रसाद, मिल्लत एसएचजी, शांति देवी, उजाला महिला मंडल एसएचजी, कृष्णा पासवान, असलम अंसारी, भिखारी राम पासवान, नरेश पासवान, राज कुमार रविदास, गोपी कुमार गोस्वामी, नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, शंकर साव, बिष्णु कुमार महतो, श्रीमती सुशीला देवी, गौरी शंकर रवानी तथा कपिलेश्वर प्रसाद का नाम शामिल है.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में अब जारी नहीं होंगे पीडीएस डीलर लाइसेंस, सरकार ने लगायी रोक




