
Dhanbad: झारखंड में लॉकडाउन के दौरान बाहरी मुस्लिम मौलवियों का मिलने का सिलसिला जारी है. इसी दौरान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी मस्जिद में ठहराये गये 10 इंडोनेशियाई मुस्लिम मिले है. इन्हें पुलिस ने जांच के लिए भेजा है. जांच रिपोर्ट आने तक सभी विदेशियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है. मालूम हो कि सभी विदेशी जमात के लिए गोविंदपुर आये थे.
इसे भी पढ़ें- #Corona से UP में पहली और MP में छठी मौत, गुजरात-आंध्र प्रदेश में बढ़े केस
सभी के पासपोर्ट किये गये जब्त
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 इंडोनेशियाई नागरिकों की जांच करायी गयी और उनके शरीर का तापमान लिया गया था. उनमें से किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाये जाने पर सभी को आसनबनी की एक मस्जिद में ठहराया गया था.
पुलिस ने सभी के पासपोर्ट जप्त कर लिए हैं. रांची में कोरोना का मरीज पाए जाने के बाद धनबाद में भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है. हर संदिग्ध की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus: तीन दिन में US में मृतकों की संख्या हुई दोगुनी, 4,076 की गयी जान
रांची-बोकारो में पकड़े गये 49 बाहरी लोग
राजधानी से पिछले एक सप्ताह में चीन, कजाकिस्तान, यूनाइटेड किंगडम, केन्या, पोलैंड, मलेशिया, वेस्टइंडीज के 28 विदेशी मौलवी सहित 35 बाहरी लोग पकड़े गये हैं.
इसके बाद चंद्रपुरा की मस्जिद से 14 लोग पकड़े गये. जिले के विदेशी शाखा को उनके आने व रहने की सूचना नहीं होने के कारण वे संदिग्ध नजर आने लगे थे. पूरे देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन नहीं किया गया होता तो इसका पता भी नहीं चलता.
इसे भी पढ़ें- #Corona_Effect: नेशनल लेबल की परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स को करना होगा लंबा इंतजार, कई एग्जाम्स की एप्लीकेशन डेट बढ़ी




