Read Next
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
Back to top button
NW Desk: देशभर में कोरोना वायरस पैर पसारता जा रहा है. इस वायरस 1600 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गये है. जबकी 47 लोग इसकी वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. इसी क्रम में यूपी और मध्यप्रदेश से मौत के नये मामले सामने आये हैं.
यूपी में कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आये है. यहां एक कोरोना संक्रमित शख्स ने दम तोड़ दिया. बुधवार को व्यक्ति ने दम तोड़ा जिसके बाद यूपी में पहली मौत का आंकड़ा दर्ज किया गया. गोरखपुर में 25 साल के युवक ने कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाई है.
मप्र में छठी मौत
मध्यप्रदेश सरकार के एक आला अधिकारी ने बुधवार को पुष्टि की कि पड़ोसी खरगोन जिले के जिस 65 वर्षीय पुरुष की तीन दिन पहले मौत हुई थी, वह कोरोना वायरस से संक्रमित था. इसके साथ ही, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है.
खरगोन के जिलाधिकारी गोपालचंद्र डाड ने बताया कि हमें इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की एक प्रयोगशाला से मिली जांच रिपोर्ट से पता चला है कि धरगांव का 65 वर्षीय पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित था.
इस व्यक्ति की तीन दिन पहले ही इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव होलकर चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि मरीज को सांस लेने में तकलीफ के चलते खरगोन जिले के एक अस्पताल में हाल ही में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने पर उसे रविवार को इंदौर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया था.
इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus: तीन दिन में US में मृतकों की संख्या हुई दोगुनी, 4,076 की गयी जान
मप्र में कुल 86 कोरोना केस
डाड ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाला व्यक्ति कैंसर, हाइ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और सांस की बीमारी से पहले ही पीड़ित था. वह खरगोन जिले का पहला कोरोना वायरस संक्रमित मरीज था. शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि खरगोन जिले से गंभीर हालत में लाये गये इस व्यक्ति की रविवार को ही मौत हो गयी थी.
अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक सूबे में कुल 86 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये हैं. इनमें इंदौर के सर्वाधिक 63 मरीज हैं. इसके अलावा, जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीजों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस महामारी से संक्रमित होने के बाद अब तक इंदौर के तीन, उज्जैन के दो और खरगोन के एक मरीज की मौत हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें- #COVIDー19 का संक्रमण हुआ तेज: देश में 1600 के पार #Corona पॉजिटिव की संख्या, 47 लोगों की गयी जान, 153 हुए ठीक
गुजरात में 8 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 82 पहुंची
गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के आठ नये मामले सामने आये हैं और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 82 तक पहुंच गयी है. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी नये मामले अहमदाबाद के हैं और भारत में इस शहर को कोविड-19 से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में से एक घोषित किया गया है.
राज्य की प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने बताया कि आठ नये मरीजों में से चार दूसरे राज्य की यात्रा करके लौटे हैं जबकि तीन का स्थानीय संक्रमण का मामला है. वहीं एक व्यक्ति ने हाल ही में विदेश की यात्रा की थी.
इसके साथ ही राज्य में स्थानीय संक्रमण के मामले 41 तक पहुंच गये हैं और विदेशों की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 33 है. इसके अलावा आठ मरीज ऐसे हैं जिन्होंने दूसरे राज्यों की यात्रा की थी.
अधिकारी ने बताया कि गुजरात में अब तक छह लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है. उन्होंने बताया कि छह मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है और 66 की हालत स्थिर है जबकि तीन वेंटिलेटर पर हैं.
इसे भी पढ़ें- #Bokaro के चंद्रपुरा मस्जिद से मिले 14 बाहरी लोग, प्रशासनिक जांच तेज
आंध्र प्रदेश में 87 मामले
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 43 नये मामले सामने आये, राज्य में कुल मामलों की संख्या 87 पहुंच गयी है. राज्य सरकार ने यह जानकारी दी.
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले सामने आये थे, जिनमें से 18 व्यक्ति वे हैं जो नयी दिल्ली में तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल हुए थे.