
Patna: बिहार में आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसपर लगाम लगाने को लेकर डीजीपी एसके सिंघल के तेवर सख्त हो गए हैं. उन्होंने सभी थानेदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दो दिनों तक किसी भी थाने में अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो थानेदार को जवाब देना होगा. गौरतलब है कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार ने कई तरीके के निर्देश दिए हैं. डीजीपी ने इस दिशा में आदेश देते हुए कहा है कि गंभीर मामलों के अपराधियों को हर हाल में एक गिरफ्तार किया जाए.
इसे भी पढ़ें: कैमूर: आपसी विवाद में पति ने की तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या, दफनाने के क्रम में पुलिस ने दबोचा
डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि गंभीर मामलों के अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. अगर किसी थाने में 2 दिन तक एक भी गिरफ्तारी नहीं होगी तो उस थाने के थानेदार से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश सभी जिलों के एसपी को दिया गया है. साथ ही बिहार पुलिस की नई व्यवस्था डायल 112 में पीटीसी उतरने सिपाहियों की नियुक्ति करने का भी निर्देश डीजीपी ने दिया है. पटना जिले में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम यानी डायल 112 के क्रियान्वयन के लिए पीटीसी पास सिपाहियों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है. पुलिस मुख्यालय के अफसरों को कहा गया है कि अपेक्षित परिणाम के लिए राज्य स्तर पर समेकित एवं संगठित प्रयास जरूरी है. वरीय अधिकारियों को वांछित को गिरफ्तार करने की मॉनिटरिंग का टास्क भी दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: मनरेगा: 1.65 लाख योजनाओं पर फूटी कौड़ी नहीं हो सका खर्च, लाभुक वंचित




