Crime NewsJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

DGP का पुलिस अधिकारियों को निर्देश : मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों से उचित आदर के साथ व्यवहार करें

Ranchi: महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के झारखंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है. डीजीपी नीरज सिन्हा ने इसे लेकर सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी किया है.

इसे भी पढ़ें :रिश्तों का जंजाल ! युवक की पूर्व पत्नी बन गई सौतेली मां, जानिए क्या है पूरा मामला

निर्देश में कहा गया है कि सभी मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार के साथ उचित आदर के साथ व्यवहार करें. साथ ही मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों की ओर से किये गये अनुरोध पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करें. इसके अलावा जनप्रतिनिधियों की ओर से संज्ञान में लाये गये मामलों पर यथाशीघ्र नियमसंगत और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उचित सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे.
डीजीपी की ओर से निर्देश में सभी अधिकारियों कहा गया है कि वह अपने सभी अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को भी इस निर्देश से अवगत करा दें.

उल्लेखनीय है कि कोयला चोरी की एक घटना पर रामगढ़ विधायक ममता देवी की ओर से पुलिसिया जांच की मांग और उसपर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से नाराज विधायक दीपिका ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया था. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी पूछा था कि मुख्यमंत्री जी, क्या पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे विधायकों की नहीं सुनें.

इसे भी पढ़ें :रिम्स के 235 डॉक्टरों ने दिया एफिडेविट, नहीं करते हैं प्राइवेट प्रैक्टिस

दीपिका ने कहा कि यह पुलिस की निष्क्रियता है या जानबूझकर किसी के इशारे पर इन अवैध ट्रकों को पार कराया जा रहा है. खुद एक विधायक ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी पर दीपिका ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी, क्या पुलिस को यह निर्देश है कि वे विधायकों की नहीं सुनें.
मालूम हो कि विधायक ममता देवी ने बीते शुक्रवार को बताया था कि रामगढ़ जिला के कुजू ओपी क्षेत्र में बीते 29 जून को कोयला से लदे सात ट्रकों को जिला पुलिस ने छापामारी कर पकड़ा था.

यह कोयला रांची के खलारी से लोड करके रामगढ़ के गोला स्थित आईपीएल पावर प्लांट ले जाया जाना था. इसे बाद में जिला पुलिस ने पकड़ा. ममता देवी के अनुसार बाद में कोयला लदे सभी ट्रकों को पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई या एफआईआर किये देर रात छोड़ दिया. यह कोयला तस्करी का मामला लगता है. ममता ने इसी मुद्दे को उठाते हुए पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें :सीईओ पद छोड़ देंगे जेफ बेजोस, जानें कैसे बनाया अमेजन को ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी

Related Articles

Back to top button