Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

पेडियाट्रिक केयर के लिए बना स्पेशल टास्क फोर्स, राज्य स्तर पर टीम बनाने का निर्णय

Ranchi : कोरोना की थर्ड वेव को लेकर संभावना जतायी गयी है. इसे लेकर तैयारियां भी की जा रही हैं. अब नेशनल हेल्थ मिशन के एडिशनल सेक्रेटरी सह एनएचएम की मिशन डायरेक्टर वंदना गुरनानी ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने का निर्देश दिया है. जिससे कि हॉस्पिटल्स में बच्चों के इलाज के इंतजाम पर नजर रखी जा सकेगी. इसके अलावा निर्देश दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर सब टास्क फोर्स का गठन किया जा सकता है. चूंकि जिलों में पहले से ही कोविड टास्क फोर्स काम कर रही है. ऐसे में दोनों टीमें को-आर्डिनेशन के साथ बेहतर काम कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें :रिम्स के 235 डॉक्टरों ने दिया एफिडेविट, नहीं करते हैं प्राइवेट प्रैक्टिस

कोरोना की थर्ड वेव से बच्चों को बचाने में सरकार जुट गयी है. सरकार की ओर से गठित इंपावर्ड कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है. जिसमें कहा गया है कि राज्य में कोरोना की संभावित थर्ड वेव से 7,17,484 बच्चों के संक्रमित होने का अनुमान है. जिसमें से 8610 बच्चों को आईसीयू की जरुरत पड़ सकती है. संक्रमित बच्चों के इलाज को लेकर राज्य में 1000 आइसीयू बेड तैयार रखने को कहा गया है. जिसमें बेड गवर्नमेंट हॉस्पिटल और 500 बेड प्राइवेट हॉस्पिटल में होंगे.

इसे भी पढ़ें : मनरेगाकर्मियों के समायोजन को लेकर सोशल मीडिया पर चलेगा आंदोलन, बैठक में हुआ निर्णय

Related Articles

Back to top button