
Chakradharpur: विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत चक्रधरपुर प्रखंड के बाईपी एवं इटिहासा पंचायत भवन में गुरुवार को शुभारंभ हुआ. इस मौके पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी, पंचायती राज्य पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, उप प्रमुख विनय प्रधान, मुखिया पिंकी जोंकों आदि मौजूद थे.इस अवसर पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांव के अंतिम व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चल रही है. इस कार्यक्रम में ग्रामीण पहुंचे और सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का जानकारी लेने के साथ लाभ उठाएं. समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों को लाभ पहुंचाने का काम केंद्र सरकार कर रही है. पर बीडीओ सीमा कुमारी ने बाईपी पंचायत में ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को लेकर शपथ दिलाते हुए केंद्र सरकार से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी. साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनजातीय लोगों के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा हैं. कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित न रहे. साथ ही जिन ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिला हैं वैसे लाभुकों ने उनके अनुभव को साझा किया. वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जहां ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाईयों का वितरण किया गया. जबकि कृषि विभाग द्वारा रवि फसल की जानकारी दी गई. धान कटनी के बाद किसानों को सरसों समेत दलहन की खेती करने पर जोर दिया गया. इधर उत्कृष्टठ कार्य करने के लिए बाईपी पंचायत की मुखिया पिंकी जोंको को बीडीओ ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, उप प्रमुख विनय प्रधान, मुखिया पिंकी जोंको, कृषि वैज्ञानिक डाक्टर संजय साथी, बीटीएम पंकज हाईबुरू, सिंगराई जोंकों, अंतो जोंकों, गंगाराम जोंकों, प्रकाश तांती, उदय जोंकों, नंदु जोंकों, कुसनु सिंह केराई, पुरुषोत्तम बोयपाई, रोजगार सेवक छुटुन महतो, पंचायत सेवक लेबिया हाईबुरू, जेएसएलपीएस व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.




