
Ranchi: कुछ आपराधिक तत्वों के द्वारा विचलित और बदनाम करने की कोशिश के बावजूद हम चुनौतियों का सामना करने तैयार हैं.ये बात डीपीजी एमवी राव ने ट्वीट करते हुए कहा. डीजीपी ने कहा की कोरोना संक्रमण से लोगों की रक्षा करना झारखंड पुलिस के अपने कर्तव्य का एक लंबा पड़ाव है.
हम कुछ आपराधिक तत्वों के विचलित करने और बदनाम करने की कोशिशों के बावजूद चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं. सभी से अपील है कि आप बेहतर सेवा करने में हमारी मदद करें. सच्चाई सामने आ जायेगा.
झारखंड पुलिस प्रमुख का यह बयान तब सामने आया है, जब उन्हें एक विशेष तबके के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है. पूर्व मंत्री और भाजपा के विधायक सीपी सिंह और रांची के मेयर आशा लकड़ा ने उन पर आरोप लगाये हैं. पूरा मामला हिन्दपीढ़ी मुहल्ले में नगर निगम के सफाईकर्मियों पर कथित रुप से थूकने के आरोप का है. जांच के बाद रांची जिला की पुलिस ने मामले को असत्य करार दिया है.
इसे भी पढ़ें- रांची: कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के 17 घंटे बाद दफनाया गया शव
लॉकडाउन को सफल बनाने में झारखंड पुलिस अलर्ट
झारखंड में लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए झारखंड पुलिस अलर्ट है. ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके. वहीं दूसरी ओर इस लॉकडाउन में राज्य के गरीब, असहाय और जरूरतमंदों तक झारखंड पुलिसवाले खाना और जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं.
It is a long haul for all of us @JharkhandPolice in our duty to protect people from #CoronavirusPandemic. We are ready to face the challenges notwithstanding some criminal elements trying to distract and discredit. TRUTH WILL PREVAIL. Appeal to all to help us serve you better 🙏
— Mandava V Rao (@MVRaoIPS) April 13, 2020
लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए कई बार पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ रही है. लेकिन पुलिस सुरक्षा को लेकर जितनी टाइट है उतनी ही ज्यादा सेवा भावना को लेकर गंभीर भी है. इस लॉकडाउन में जो लोग फंसे हैं उनकी मदद करने का भी पूरा प्रयास पुलिस कर कर रही है.
इसे भी पढ़ें-रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !
राज्य में कोरोना मरीज की संख्या हुई 19
झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 19 हो गयी है. कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गयी है. रविवार को रांची के एक शख्स की इस वायरस की वजह से जान चली गयी.
वह कोरोना पॉजिटिव था और रिम्स में इलाज के लिए भर्ती था. संक्रमित होने के बाद से यह वेंटिलेटर पर था. वहीं 12 अप्रैल को ही बोकारो के साड़म गांव के दो संदिग्धों में संक्रमण की पुष्टि हुई. मालूम हो कि इस गांव के एक कोरोना पॉजिटिव की पहले ही मौत हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें- फरार MLA ढुल्लू महतो की तलाश में देर रात रांची-धनबाद में पुलिस की छापेमारी





315775 483181Thank you for your quite excellent data and respond to you. 736149