Corona_UpdatesNational

#Lockdown बढ़ाने पर मंथन के बीच कई जिलों में एक हफ्ते में दोगुना हुआ संक्रमण का आंकड़ा, आज से दफ्तर पहुंचेंगे मंत्री

New Delhi: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार से पार है, जबकि 308 लोगों की मौत हो चुकी है. इस डराते आंकड़ों के बीच 21 दिनों के लॉकडाउन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है.

लेकिन माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है. और पीएम मोदी जल्द ही इसे लेकर घोषणा कर सकते हैं. वहीं देश के कई राज्यों ने पहले ही लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. इधर इन तमाम अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री पीएमओ से जारी निर्देश में मद्देनजर दफ्तर से काम करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः#Covid-19: नगालैंड में मिला पहला केस, दिल्ली में ASI कोरोना पॉजिटिव, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार के पार

क्यों लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी है

कोरोना वायरस का फिलहाल कोई इलाज नहीं निकला है. ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के जरिये ही इस महामारी को रोका जा सकता है. ऐसे में लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने की आवश्यकता नजर आ रही है.

खुद पीएम मोदी और केंद्र को मुख्यमंत्री बैठक के दौरान सुझाव दे चुके हैं कि लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए। बहुत हद तक सरकार भी फिलहाल इसके पक्ष में हैं, लेकिन आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

हालांकि, कोरोना वायरस के कारण आर्थिक मोर्चे पर हो रह हानि ने भी सरकार की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में केंद्र सरकार आर्थिक समेत अन्य जरूरी पहलुओं पर विचार करते हुए लॉकडाउन हटाने के बारे में गहनता से विमर्श में जुटी है.

इसे भी पढ़ेंःरांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !

जिन जिलों में थे 10 केस अब वहां 200 मामले

देश में कोरोना केस में इजाफा हो रहा है. और माना जा रहा है कि अगले 15 दिन देश के लिए काफी अहम है. कोरोना वायरस किस तरह से फैल रहा है, इसे बढ़ते आंकड़ों से समझा जा सकता है. जिन जिलों में 10 केस थे, वहां पर पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 200 के पार तक पहुंच चुका है। वहीं, जिन जिलों में 100 से ज्यादा केस थे, वहां पर मामले दोगुने हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के मामले, जिन जिलों में 10 से ऊपर थे। बीते एक हफ्ते में वहां ये केस बढ़कर 86 से 126 तक पहुंच गए हैं। जहां 11-100 केस थे, वहां आंकड़ा 86 से 116 पर पहुंच गया है। यही नहीं, जिन पांच से 10 जिलों में 100 मामले थे, वहां ये आंकड़े दोगुने हो गए हैं। इसी दौरान जिन जिलों में कोरोना के मरीजों की संख्या 10 तक थी, वहां पर वह बढ़कर 199 से 228 हो गई है।

दफ्तर पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री

सरकार लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर मंथन कर रही है. इसके बीच सोमवार से केंद्रीय मंत्री और कुछ वरिष्ठ अधिकारी अपना कामकाज दफ्तर से ही शुरू करेंगे.

सूत्रों की मानें, तो पीएमओ की ओर से सभी मंत्रियों को आदेश दिया गया है कि सोमवार से सभी मंत्री ऑफिस से ही काम करें. यानी अबतक जो मंत्री घर से काम कर रहे थे, उन्हें भी दफ्तर आना होगा. इसके अलावा ज्वाइंट सेक्रेटरी से ऊपर की रैंक के सभी अधिकारियों को दफ्तर में उपस्थित रहना होगा.

हालांकि, इस दौरान मंत्रालय और दफ्तरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए. और इसे के मद्देनजर निचले लेवल के कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर ऑफिस बुलाया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंःआपराधिक तत्वों के विचलित व बदनाम करने की कोशिश के बीच चुनौतियों का सामना करने को हैं तैयार, सच सामने आयेगा: DGP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button