
Giridih: जिले के बेंगाबाद इलाके के मोटिलेदा के केनदुआगड़ा गांव के पास जंगल में एक अधेड़ की लाश मिली है. मृतक की पहचान केनदुआगडा़ गांव निवासी बंधु महतो के रूप में हुई है. जंगल में जिस प्रकार बंधु का शव मिला है. उससे यही अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या पीट-पीट की गयी है.
हालांकि पूरे मामले की जांच में पुलिस भी जुटी हुई है. जानकरी के अनुसार, मृतक की लाश मिलने के बाद परिजनों द्वारा उसके अंतिम संस्कार किये जाने की भी बात सामने आ रही है. हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पुष्टि नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ेंः Hathras Case पर सियासत तेज: आज फिर पीड़िता के परिवार से मिलने जा सकते हैं राहुल, प्रशासन की घेराबंदी
पुलिस की तफ्तीश जारी
मामले की जानकारी लेने पर सदर एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि अभी फिलहाल कुछ भी कहना जलदबाजी होगा. क्योंकि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच मे जुटी हैं. बंधु महतो शुक्रवार की शाम खेत देखने जाने की बात कर घर से निकला था. जिसका शव शनिवार की सुबह को मिला है. हालांकि परिजनों ने इस दौरान काफी देर तक बंधु की खोजबीन की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. जबकि दूसरे दिन शनिवार की सुबह उसकी लाश गांव के जंगल में देखी गयी. किसी ग्रामीण ने बंधु की लाश को देखने के बाद उसके परिजनों को जानकरी दी.
बेंगाबाद पुलिस को भी घटना की जानकारी शनिवार की सुबह दी गयी. ऐसे में एसडीपीओ ने पूरे मामले को संदेहास्पद बताते हुए कहा कि ऐसे में जांच किये बगैर बोलना सही नहीं होगा. इधर हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. ना ही हत्या में शामिल लोगों की कोई पहचान हुई है. लिहाज़ा, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ेंः शिवसेना के विधायक ने कसा तंज, कहा-हाथरस कांड की जांच मुंबई पुलिस करे




