JharkhandMain Slider

अक्तूबर के बाद वापस लौटेंगे लेह लद्दाख गए 1660 मजदूर, श्रम विभाग कर रहा तैयारी

काम पूरा होने और क्षेत्र में बर्फबारी के कारण वापस लाया जायेगा

Ranchi : झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लद्दाख भेजे गये मजदूरों को वापस लाया जायेगा. इन मजदूरों को श्रम विभाग की ओर से वापस लाने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि कुछ महीने पूर् इन मजदूरों को श्रम विभाग की ओर से लेह और लद्दाख भेजा गया था. ये मजदूर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा बनाए जा रहे सड़क के काम के लिए भेजे गए थे. बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण का काम तकरीबन पूरा हो गया है साथ ही अब सर्दियों में होनेवाली बर्फबारी की वजह से उन मजदूरों को वापस लाया जा रहा है.

गौरतलब है कि श्रम विभाग के साथ फिया फाउंडेशन लॉकडाउन अवधि से ही मजदूरों के रजिस्ट्रेशन और रोजगार सृजन पर काम कर रही है. फिया फाउंडेशन इन मजदूरों की वापसी की तैयारी में जुटी है. जानकारी मिली है कि अक्टूबर में इन मजदूरों का काम पूरा हो जायेगा. जिसके बाद इन्हें वापस लाया जायेगा. राज्य से लेह और लद्दाख में काम करने के लिये 1660 मजदूरों को भेजा गया था. इन मजदूरों का बाकायदा रजिस्ट्रेशन किया गया था जिसकी सूची राज्य सरकार के पास है. मजदूरों से लेह और लद्दाख में सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. इन मजूदरों ने सीमा सड़क निर्माण में योगदान दिया. लॉकडाउन के बाद ये पहला जत्था रहा, जिसे सरकार ने रोजगार सृजन करते हुए भेजा था.

इसे भी पढ़ें :Hathras Case पर सियासत तेज: आज फिर पीड़िता के परिवार से मिलने जा सकते हैं राहुल, प्रशासन की घेराबंदी

13 जून को सीएम ने किया था रवाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 13 जून को इन मजदूरों को लेह लद्दाख के लिये रवाना किया. मजदूरों के इस जत्थे को दुमका से रेल मार्ग के जरिये भेजा गया. बता दें इसके लिये झारखंड सरकार का  बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन से एमओयू हुआ था. लॉकडाउन के बाद से सरकार लगातार मजदूरों को लाने के लिए प्रयासरत रहीं. फिया फाउंडेशन को सरकार ने मजदूरों की वापसी और पंजीकरण का कार्यभार सौंपा. जिसके बाद राज्य से पहला जत्था रवाना किया गया. फिलहाल श्रम विभाग की ओर से अन्य रजिस्टर्ड मजदूरों के रोजगार सृजन की तैयारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :हिमाचल प्रदेशः पीएम 9 किमी से ज्यादा लंबी अटल टनल का आज करेंगे उद्घाटन,सामरिक नजरिये से महत्वपूर्ण

केंद्र सरकार ने किया था आग्रह

केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को मजदूरों के लिए आग्रह किया गया था. इन मजदूरों में दुमका जिले से 1329, गोड्डा से 127, साहिबगंज के 75, देवघर के 45, पाकुड़ जिला के 72 समेत कुछ अन्य जिलों के मजदूर शामिल है.

इसे भी पढ़ें :हाथरस कांड: योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई, एसपी-सीओ समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button