
Patna : राजधानी पटना के अति व्यस्त करबिगहिया इलाके में दो की संख्या में रहे अपराधियों ने सरेआम लूट की घटना को अंजाम देने में असफल होने पर दुकान के कर्मचारी को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और हथियार लहराते चलते बने.
इसे भी पढ़ें : अभी तक बेरोजगारी भत्ता का मापदंड भी तय नहीं कर सकी है झारखंड सरकार
ये है पूरा मामला
घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार करबिगहिया मस्जिद के निकट अमूल की एजेंसी है. यहां एजेंसी के मालिक इम्तियाज अपने पिता मोहम्मद अशरफ के साथ बैठे थे. बताया गया कि रात में हथियारों से लैस दो अपराधियों ने एजेंसी में धावा बोल दिया और लूटपाट करने लगे. इसके बाद भागने के क्रम में दुकान के स्टाफ और लुटेरों के बीच हाथापाई हो गई. लूटपाट की घटना को अंजाम देने में असफल रहे.
इस दौरान अपराधियों ने कर्मचारी को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और हथियार लहराते चलते बने. फिलहाल पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें : मानसिक रोगियों के पुनर्वास के लिये राज्य के तीन जिलों में हॉफ-वे-होम खोले जायेंगे




