
Ranchi: पीएम गति शक्ति योजना के तहत राज्य में तीन योजनाओं पर काम किया जा रहा है. इसमें सबसे प्रमुख योजना लॉजिस्टिक पार्क की योजना है. जिस पर उद्योग विभाग कार्यरत है. विभाग की मानें तो धनबाद और बोकारो में लॉजिस्टिक पार्क के लिये जमीन की तलाश हो रही है. हालांकि विभाग ने निरसा में जमीन चिन्हित की है. लेकिन बाकी प्रक्रिया पूरी होने और जमीन की जांच के बाद ही जमीन फाइनल किया जायेगा. विभाग को लॉजिस्टिक पार्क के लिये लगभग 35 एकड़ जमीन की जरूरत है. योजना में लगभग 90 करोड़ निवेश की योजना है. जो केंद्र सरकार के पीएम गति शक्ति योजना के तहत मिले फंड से की जायेगी. सरकार से पार्क निमार्ण के लिये सहयोग मिलने से योजना की फंडिंग सरल हो जायेगी.
पिछले साल बनी थी पॉलिसी
राज्य सरकार ने पिछले साल लॉजिस्टिक पॉलिसी लागू की. केंद्र केंद्र सरकार की योजना की मानें तो देश के अलग अलग हिस्सों में लॉजिस्टिक पार्क का निमार्ण किया जाना है. जहां कंटेनर वाहनों के सुविधा हो. जिसमें कंटेनर फ्रेट स्टेशन, कंटेनर डिपो, एयर फ्रेट स्टेशन, वेयर हाउस, कोल्ड चेन या फ्री ट्रेड वेयरहाउस जोन आदि लॉजिस्टिक पार्क में रहेंगे. इसके तहत कार्गो की सुविधा उपलब्ध करानी है. साथ ही आंतरिक सड़क, वाटर पाइपलाइन, ड्रेनेज लाइन, डिस्पोजल सुविधा, पावर लाइन, फीडर पार्किंग, सोलर पैनल आदि की सुविधा उपलब्ध होगी.
रोजगार सृजन मुख्य उद्देश्य
इस साल देशभर में रोजगार सृजन करने के लिये केंद्र सरकार ने पीएम गति शक्ति योजना लांच की है. जिसके तहत रोजगार के नये आयामों पर कार्य करते हुए लोगों को रोजगार मुहैया कराना है.इसके लिये केंद्र सरकार ने सौ लाख करोड़ का बजट रखा है.
इसे भी पढ़ें: चतरा: फरार उग्रवादी कांड के आरोपी के घर में पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार




