DeogharSports

देवघर: केपीएल सीजन-2 के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल

Deoghar: कबड्डी प्रीमियर लीग केपीएल सीजन 2 के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देवघर के कबड्डी खिलाड़ियों का ऑक्शन के लिए चयन ट्रायल 18 और 19 मार्च तक इंडोर स्टेडियम के कबड्डी ग्राउंड में आयोजित किया गया है. जिसमें कबड्डी प्रीमियर लीग के 6 फ्रेंचाइजी टीमों के लिए कबड्डी खिलाड़ियों का ऑक्शन हेतु चयन किया जाएगा. आज देवघर के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया गया तथा 19 मार्च को झारखंड के अन्य जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल किया जाएगा. इसी ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर आक्सन सभी फ्रेंचाइजी के लिए टीमें तैयार की जाएगी. कबड्डी प्रीमियर लीग का सीजन- 2 का शुभारंभ 22 से 29 अप्रैल तक केकेएन स्टेडियम देवघर में होना निर्धारित है.  केपीएल कमेटी द्वारा किया गया है. चयन ट्रायल जिला कबड्डी संघ देवघर के अध्य्क्ष रामप्रवेश सिंह के देख रेख में किया गया. इनके साथ कबड्डी संघ के आलोक कुमार, अशरफ़ अली, चन्दन कुमार पांडेय, रंजीत, साजन आदि ने अहम भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें: Budget Session: विपक्ष के बहिष्कार के बीच कल्याण विभाग के लिए 2690 करोड़ का अनुदान मांग पारित

Related Articles

Back to top button