DeogharNEWS

देवघर: झारखंड की राजनीतिक पृष्ठभूमि में लगातार बढ़ रहा नारायण दास का कद

Sunil Jha

Deoghar: देवघर के स्थानीय विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास का कद लगातार बढ़ रहा है. वह विधायक की दूसरी पारी खेल रहे और जिला अध्यक्ष की पहली पारी खेल रहे हैं. वह विधायक के रूप में लोकप्रिय तो हैं, साथ ही जिला अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने संगठन को सिंचने का काम किया है. उनके कार्यकाल में संगठन को धार मिला है. इसके अलावा भाजपा का कार्यालय के लिए जमीन भी खरीदी गई है. प्रदेश में नेतृत्व ने उनके कार्यशैली को देखते हुए ही देवघर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. इसके कुछ दिन बाद ही देश के गृहमंत्री सह भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफल दौरा भी संपन्न हुआ.

गृहमंत्री के विजय संकल्प रैली का मंच संचालन भी बतौर जिला अध्यक्ष नारायण दास ने किया. जिससे भाजपा व झारखंड की राजनीतिक पृष्ठभूमि में नारायण दास का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इनके सफल कार्यशैली को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सह संगठन प्रभारी कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी सहित अन्य ने विधायक नारायण दास का पीठ थपथपाने का काम किया है. जिसके आने वाले दिनों में दुरगामी परिणाम निकलने की संभावना है. इसके अलावा गृहमंत्री ने जसीडीह में इफको के नैनो तरल यूरिया खाद कारखाने की सौगात संथाल परगना सहित झारखंड को विधायक नारायण दास के कार्यकाल में ही पूरा किया गया. एक सधारण कार्यकर्ता से विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की कहानी इनके बढ़ते राजनीतिक कद की ओर ही इशारा करती है.

इसे भी पढ़ें: Media Cup Cricket Tournament 2023: उद्घाटन मैच में जीत के साथ स्वर्णरेखा टीम की शुरूआत

Related Articles

Back to top button