Chaibasa

चक्रधरपुर: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, घरवालों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप

Chakradharpur: चक्रधरपुर के सूर्या नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही से प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को सोनुआ थाना के पोड़ाहाट के चीनीकुटी गांव निवासी गर्भवती महिला सुगी लोहार को प्रसव पीड़ा हुई थी. इसके बाद उसके पति भादो लोहार ने उसके प्रसव को लेकर उसे चक्रधरपुर के सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती करवाया था. यहां डॉक्टरों ने उसे बताया की उसके पत्नी की हालत ठीक नहीं है इसलिए ऑपरेशन कर प्रसव कराना होगा. अस्पताल के द्वारा प्रसव के लिए 35 हजार रुपये फीस की मांग की गयी. पति ने कहा कि उसके पास आयुष्मान कार्ड है. इस पर सूर्या नर्सिंग होम ने पति को बताया की आयुष्मान कार्ड से प्रसव नहीं होता है. जिसके बाद पति ने 3 हजार रूपये एडवांस के तौर पर जमा किये. लेकिन अस्पताल ने ऑपरेशन से पहले पूरे पैसे जमा करने को कहा, जमा नहीं होने पर ऑपरेशन नहीं किया गया. पति भादो लोहार वापस सोनुआ अपने गाँव पोड़ाहाट गया और 17 हजार रुपए लाकर जमा कर दिया. इसके बाद महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया. बच्चा तो स्वस्थ था लेकिन मां सुगी लोहार की स्थिति नाजुक हो गयी थी. शनिवार सुबह दस बजे स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने पति को दो बोतल रक्त लाने को कहा. पति चाईबासा से दो बोतल रक्त लेकर पहुंचा. इसके बाद दोपहर में डॉक्टर ने फिर दो बोतल रक्त लाने को कहा. फिर से पति ने दो बोतल रक्त लाकर डॉक्टर को दिए. इसके बाद शनिवार शाम 6:12 बजे डॉक्टरों ने प्रसूता सुगी लोहार को मृत घोषित कर दिया. पति भादो लोहार का कहना है की डॉक्टरों ने उसकी पत्नी का सही समय पर सही ईलाज नहीं किया जिसके कारण उसके पत्नी की मौत हो गयी है. इधर सूर्या नर्सिंग होम में लगभग आधा घंटा से अधिक इंतजार करने के बाद भी अस्पताल में ना कोई डॉक्टर आया ना ही नर्सिंग होम के इंचार्ज. जिससे उनका पक्ष नहीं हो पाया है. इधर मृतक के परिजन पूरे मामले की जांच कर अस्पताल पर कार्रवाई करने का मांग कर रहे हैं. इसके बाद शव लेकर जाने के बाद कहा है. गीता समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में शव पड़ा हुआ है.

Related Articles

Back to top button