
Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. अपर समाहर्ता भू हदबंदी हजारीबाग प्रदीप तिग्गा का ट्रांसफर करते हुआ संयुक्त सचिव गृह विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया. निदेशक कृषि रंजीत कुमार लाल को संयुक्त सचिव कार्मिक विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया. निदेशक लेखा प्रशासन देवघर नयनतारा केरकेट्टा को निदेशक प्रशासन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में पदस्थापित किया गया. उप सचिव स्वास्थ मोहम्मद आसिफ हसन को उप सचिव कार्मिक विभाग में पदस्थापित किया गया.
सहायक निदेशक पंचायती राज दीपू कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें उप सचिव स्वास्थ्य विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया. उप नगर आयुक्त रांची नगर निगम कुमार सिंह पाहन को अपर नगर आयुक्त रांची नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया गया. कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर परमेश्वर मुंडा को निदेशक डीआरडीए देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया. कार्यपालक दंडाधिकारी गुमला मोनिका रानी टूटी को उपनिदेशक डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. अंचल अधिकारी धुरकी प्रकाश कुमार को स्थानांतरित करते हुए सहायक नगर आयुक्त धनबाद नगर निगम धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया.




