
Koderma : मंगलवार को फ्लाई ऐश लदा हाइवा कोडरमा घाटी के नवां माइल पर अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में चालक बाल-बाल बच गया, पर जाम की स्थिति बन गयी और 4 घंटे तक पटना-रांची रोड पूरी तरह जाम रहा.
जानकारी के अनुसार बंझेडीह प्लांट से ऐश लोड हाइवा बिहार जाने के क्रम में कोडरमा घाटी में अनियंत्रित सड़क के बीचो-बीच पलट गया. ट्रक पलट जाने से रांची-पटना मार्ग 4 घंटे तक जाम रहा. सड़क जाम की सूचना पाकर कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम हटाने में लगी रही.
वहीं क्रेन से गाड़ी को रोड से किनारे किया गया. जिसके बाद रांची पटना रोड मुख्य मार्ग पर यातायात चालू किया गया.
वहीं बीती रात कोडरमा घाटी में तेल लोड टैंकर पल्ट जाने के बाद सुबह स्थानीय ग्रामीण काफी संख्या में पहुंचकर तेल लूटने में लग गये. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे. इस बीच ग्रामीणों के साथ थोड़ी नोक झोंक में एक जवान घायल हो गया. जबकि एक महिला को भी चोट लगी है.
थाना प्रभारी इंदुभूषण ने बताया कि कच्चा तेल लदा टैंकर पलटने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तेल लूटने का प्रयास किये जिसे पुलिस-बल के द्वारा रोका गया.




