GiridihJharkhand

बजट 2022 : गिरिडीह में बजट पर लोगों ने रखी राय, मिली जुली रही प्रतिक्रिया

Giridih : आम बजट को लेकर देश से लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. जहां कुछ लोग बजट की तारीफ कर रहे हैं, वहीं बजट की आलोचना भी जमकर की जा रही है. ऐसे में बजट पर गिरिडीह के लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अभूतपूर्व बजट पेश किया है. 60 लाख नौकरी की घोषणा से युवओं में उम्मीद जगी है.
निर्भय शाहाबादी, पूर्व विधायक

– साल 2022-2023 के आम बजट पेश कर वित्त मंत्री ने कोरोना काल में एक आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर बनाने का प्रयास किया है. इससे बेहतर बजट और नहीं हो सकता था.
महादेव दुबे, जिलाध्यक्ष, गिरिडीह भाजपा

-सरकारी उपक्रमों को बेचने वाला बजट पेश कर वित्त मंत्री ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मोदी सरकार में जनहित के बजट को पेश करने का विजन नहीं है.
संजय सिंह, जिलाध्यक्ष, गिरिडीह झामुमो

-बजट को आम लोगों को ध्यान में रखकर नहीं, ब्लकी अंबानी-अडानी के इशारे के तैयार किया गया है.
नरेश वर्मा, जिलाध्यक्ष, गिरिडीह कांग्रेस

 

-महामारी के बीच वित्त मंत्री ने एक अभूतपूर्व साधारण बजट पेश किया है. अर्थव्यस्था पटरी पर लाने के लिए यह बजट एक दूरगामी सोच वाला है.

जयप्रकाश लाल, उद्योगपति सह निदेशक, लाल स्टील

-साल 2022-2023 के आम बजट को एक दूरगामी सोच वाला बजट कहना उचित होगा. यह अपने आप में एक बेहतर बजट का उदाहरण है. बजट में निगेटिव से अधिक पॉजिटीव पहलू है.
जोरावर सिंह सलूजा, निदेशक, सलूजा गोल्ड समूह, गिरिडीह

-मोदी सरकार के आने के बाद से देश में लोकलुभावन बजट अब पेश होना बंद हो चुका है. इस बार का बजट उम्मीदों भरा ही कहा जा सकता है.
डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, सीएमडी, मोंगिया स्टील समूह

महंगाई के बीच वित्त मंत्री ने एक उम्दा बजट पेश किया है. जिसकी उम्मीद भी की जा रही थी. निश्चित तौर पर हर गृहिणी को इस दूरगामी बजट से आने वाले दिनों में फायदा पहुंचेगा.
नीरा दास, गृहिणी, गिरिडीह
बजट एक समर्पित और देश को समृद्ध विकास को पूरा करने वाला बजट है.
राजकुमार राज, लोजपा, राष्ट्रीय महासचिव, सह लोजपा नेता

साल 2022-2023 के आम बजट को लेकर जिस प्रकार किसानों के साथ मध्यमवर्गीय परिवारों ने उम्मीद थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में वह दिखा है.
सुरज गुप्ता, निदेश, टफकॉन स्टील समूह

Related Articles

Back to top button