
Ranchi: एसीबी की विशेष अदालत ने रिश्वत मामले में 20 साल बाद भवन निर्माण विभाग लोहरदगा के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता हरेंद्र प्रसाद सिन्हा एवं कैशियर सुरेंद्र प्रसाद को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है. कोर्ट ने हरेंद्र प्रसाद सिन्हा को 2 साल की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. और सुरेंद्र प्रसाद को डेढ़ साल की सजा सुनाई और दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया. जुर्माने की राशि नहीं देने पर 2 महीने से लेकर 6 महीने तक सजा काटनी होगी. एसीबी ने दोनों को 16 दिसंबर 2002 को रिश्वत की राशि 4500 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. वह संवेदक मिथिलेश तिवारी से बिल पास करने के एवज में कमीशन ले रहा था.
इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड कर्मियों से पेंशन की बढ़ी राशि नहीं वसूल सकता झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम: हाईकोर्ट




