
Deoghar : देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चतुर्थ घटक की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पीएमसी तथा बापकोस द्वारा अभी तक कुल 1771 का आवास अपूर्ण हैं. पैरामॉन द्वारा कुल 1199 तथा बापकोस द्वारा 572 आवास अपूर्ण हैं. दोनों ही कम्पनी को अपूर्ण आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निदेश दिया गया हैं.
प्रधानमंत्री आवास योजना के चल रहे पुराने प्रोजेक्ट 2016-17 के लाभुको की भी समीक्षा की गई. जिसमें कुछ लाभुक किस्त लेने के बाद भी आवास का काम समय से पूरा नहीं कर रहे है.
इसे भी पढ़ें:लोहरदगा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल
ऐसे कुल 181 लाभुको को चिन्हित किया गया और अंतिम नोटिस तथा समाचार पत्र में भी नाम दिया जा रहा हैं. इन लाभुकों को 7 दिनों के अंदर काम शुरू करने का निर्देश दिया गया हैं.
नगर आयुक्त ने कहा कि जो लाभुक किस्त की राशि लेने के बाद भी लंबे समय से आवास नहीं बना रहे, उनके ऊपर किस्त की राशि वसूली तथा सर्टिफिकेट केस किया जाएगा और उनका आवास रद्द करने का निर्णय लिया गया.
इसे भी पढ़ें:IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, MI ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा
इरमा की टीम ने किया पार्कों का निरीक्षण
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अमृत योजना के लिए इंडिपेंडेंट रिव्यू एंड मॉनिटरिंग एजेंसी (इरमा) के रूप में एमएस, बीएलजी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज (पी) लिमिटेड के अधिकारियों के द्वारा देवघर नगर निगम में संचालित अमृत योजना अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा एवं अनुश्रवण की. टीम ने 5 पार्को का निरीक्षण किया. जिसमें जलसार, साहेब पोखर, सुरतिलोन, रोहिणी पार्क, छतिसी बत्तीसी पार्क देखकर अधिकारी संतोष व्यक्त किया. इसके अलावा योजना अंतर्गत फिकल ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरक्षण किया गया.
निगम क्षेत्र अंतर्गत 26 चौक चौराहों पर मिडिल मास्टर लाइट लगाकर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है. जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत चौक का सुंदरीकरण किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:Bengal Municipal Election 2022: जामुरिया में पोलिंग बूथ के बाहर चली गोली, CPM उम्मीदवार की बेटी ने किया फेसबुक लाइव
जहां कुछ मूर्तियां, सजावट की जाएगी. नंदन पहाड़ में ऑक्सीजन पार्क भी डवेलप किया जाएगा. इसमें 28 फरवरी तक लक्ष्य रखा गया है कि सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए.
बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह, सहायक अभियंता वैदेही शरण, अरबन प्लानर मंजू कुमारी, कनीय अभियंता मुकुल कुमार, नगर प्रबंधक मृणाल कुमार आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड चुनावः गरजे आलमगीर आलम, कहा- 5 सालों में भाजपा ने दिये 3 सीएम, अब कांग्रेस की सरकार तय




