JharkhandLead NewsRanchi

रांची के थानों में जब्त ऑटो की जल्द होगी निलामी, 116 ऑटो का रोड टैक्स और अर्थदंड माफ

Ranchi: रांची जिला के विभिन्न थानों में जब्त 116 ऑटो की नीलामी में बकाया कर की राशि में छूट प्रदान कर दी गयी है. परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. इस संबंध में दक्षिणी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार ने राज्य सरकार से अनुरोध किया था और कहा था कि उक्त जब्त ऑटो के बकाया मार्गकर एवं इसके बाद लगे दंड शुल्क की राशि वाहन के मूल्य से भी अत्यधिक होने की स्थिति में इसकी नीलामी प्रभावित हो रही है. ऐसे में राज्य सरकार ने झारखंड मोटर वाहन करारोपण अधिनियम 2001 की धारा का प्रयोग करते हुए विभिन्न थानों में जब्त ऑटो के बकाया रोड टैक्स और अर्थदंड को माफ कर दिया है.

इन थानों में जब्त ऑटो का रोड टैक्स, अर्थदंड माफ

लालपुर थाना       –    55

जगरनाथपुर थाना    –    32

गोंदा थाना         –    20

चुटिया थाना        –    09

 

इसे भी पढ़ें: पेयजल विभाग से टर्मिनेट किए जा चुके कैंडिडेट को अब CM के हाथों नियुक्ति पत्र दिए जाने की तैयारी

Related Articles

Back to top button