
Ramgarh: “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 5 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जिले की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने चितरपुर प्रखंड स्थित रजरप्पा स्टेडियम का निरीक्षण कर अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त ने रजरप्पा स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं एवं मैदान को कार्यक्रम के लिए तैयार करने के तहत हुए कार्यो का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए. इस मौके पर उपायुक्त ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान लगाए जाने वाले स्टॉल, लोगों के बैठने की व्यवस्था, मंच पर जाने वाले लाभुकों की सूची, स्टेज, ग्रीन रूम, डी एरिया, मीडिया सेल, शिलापट्ट, फायर सेफ्टी, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सह नजारत उपसमाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी विधि शाखा, महाप्रबंधक सीसीएल रजरप्पा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर, अंचल अधिकारी चितरपुर सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़: कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी को गोली मारने वाला धराया




