
Deoghar : भारतीय जनता पार्टी के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पार्टी की ओर से जिले के विभिन्न मंडलों में किसानों के धान क्रय का भुगतान नहीं किए जाने के खिलाफ किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया. कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सह देवघर के भाजपा विधायक नारायण दास के नेतृत्व में आयोजित की गयी.
धरनास्थल के बगल में बसे कई किसानों ने बारिश में भीगते हुए आंदोलन में अपनी बातों को रखा तथा हेमंत सोरेन की जन विरोधी नीतियों व किसानों को दिए जाने वाली सुविधाओं में कटौती, किसान ऋण माफी में रुकावट तथा केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाओं तथा राशियों में रुकावट डालने की आलोचना की.
इसके अलावे पार्टी के महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा समेत विभिन्न प्रकोष्ठों ने जिले के विभिन स्थानों पर खेतो में धरना-प्रदर्शन किया.
इसे भी पढ़ें :Delhi University Admission 2021: जानिये अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में कब शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया, वीसी ने दी जानकारी
मोहनपुर मंडल में पार्टी के जिलाध्यक्ष सह विधायक नारायण दास के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्तओं द्वारा किसानों के साथ खेतों में धरना दिया.
वहीं देवघर नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े के नेतृत्व में कार्यक्रम प्रभारी राकेश नरौने के देखरेख में कोरियासा स्थित धनगोर पुल के बगल की खेतों में खुले आसमान के नीचे सुबह 8 बजे से 11 बजे तक धरना दिया गया.
कार्यक्रम में झारखंड सरकार के द्वारा किए जा रहे जनविरोधी कार्यों की निंदा की गयी. कार्यक्रम में अपनी बातों को रखते हुए जिलाध्यक्ष नारायण दास व नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने कहा झारखंड सरकार किसान हितैषी ना होकर किसान विरोधी बन रही है.
आगे उन्होंने कहा कि सूबे के कृषि मंत्री सभी जगहों में घूम सकते हैं परंतु केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर से मिलने में उन्हें परेशानी होती है. ऐसे किसान विरोधी मंत्रियों को साथ लेकर चलने वाली यह हेमंत सोरेन की सरकार निकम्मी और नकारी है.
इसे भी पढ़ें :‘बाबा का ढाबा’ वाले कांता प्रसाद ने की सुसाइड की कोशिश, आखिर ऐसा क्या हुआ था उनके साथ?
अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मधुपुर ग्रामीण में महामंत्री अधीरचंद्र भैया, पंकज सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, आशा देवी, जिला मंत्री जूनियर बाबूलाल मरांडी, कोयरीडीह में धनंजय तिवारी, प्रभाकर शांडिल्य, सारवां में राजीव रंजन सिंह, सोनारायठाढ़ी में सुनीता सिंह, मीडिया प्रभारी साचिन सुल्तानीया, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रेम पंकज झा, अशोक चंद्रवंशी, बबलु रवानी, चितरा में विष्णु राय, महेंद्र राणा, सारठ में पूर्व मंत्री सह विधायक रणधीर सिंह, सोमेश पंडित, मीना झा, संध्या कुमारी, संजय गुप्ता, विकास कुमार, राजीव कुमार, मनोज भार्गव, पिर्येश गुंजन, सागर झा, अनिल कोल, मुकेश सिंह, प्रताप दुबे, राजाराम पंडित, बुधन यादव, शालिग्राम यादव, रिंकू यादव, रोहित यादव, अमनदीप सहित अन्य लोग शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें :सरकार ने जो वादा किया, उसे निभाया, भाजपा ने किसानों के लिए क्या कियाः कृषि मंत्री




