
New Delhi : दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी प्रोग्राम में दाखिले की राह देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए अहम खबर है. जुलाई के मध्य में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. डीयू ने बीते दिन सीबीएसई 12वीं के मूल्यांकन मानदंड जारी होने के बाद ही यूजी में प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में संकेत दिए हैं.
इसे भी पढ़ें :खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों पर जल्द लगेगी लगाम, जानिए कैसे मिलने जा रही है आपको बड़ी राहत!
बैठक हुई
वहीं इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट में दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति पीसी जोशी ने कहा कि DU में जुलाई 2021 के मध्य से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है. उन्होंने बताया कि, अब मुझे लगता है कि बोर्ड जुलाई के अंत तक बोर्ड परिणाम घोषित करना शुरू कर देंगे. इसके साथ ही इसी महीने के मध्य में यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. वहीं इस संबंध में कल, हमारी एक बैठक हुई थी. बता दें कि COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण इस महीने की शुरुआत में कक्षा 12 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी.
इसे भी पढ़ें :तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी को राहत, 4 राज्यों में दर्ज मामलों में कार्यवाही पर रोक




