JharkhandLead NewsRanchi

552 घरों में डेंगू का लार्वा, युद्ध स्तर पर फॉगिंग कराने का मेयर ने दिया निर्देश

Ranchi: डेंगू ने राजधानी में दस्तक दे दी है. एक के बाद एक नए मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है. नगर निगम क्षेत्र के कुछ वार्डों के 552 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने के बाद मेयर भी एक्शन मोड में है. उन्होंने कहा कि वार्ड 51, 52 व 53 के 552 घरों में ‘डेंगू’ के लार्वा मिलना गंभीर है.  नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कोल्ड फॉगिंग कराए. साथ ही नालियों व जलजमाव वाले क्षेत्रों में हैंड स्प्रे की व्यवस्था करें. रोस्टर तैयार कर 53 वार्डों में रेगुलर फॉगिंग व हैंड स्प्रे कराना सुनिश्चित करने की जरूरत है. जरूरत पड़ने पर स्पेशल टास्क फोर्स को कार्य में लगाएं. इसके अलावा मेयर ने नगर आयुक्त से यह भी कहा कि 53 वार्डों में लगे मिनी एचवाइडीटी के टंकी की भी जांच कराएं. जिन जगहों पर टंकी के पानी का उपयोग नहीं हो रहा है, वहां जमा पानी में भी डेंगू के लार्वा होने की संभावना है.

अधिक दिन तक पानी स्टोर न करें

मेयर ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने घरों में पानी का स्टोरेज अधिक दिनों तक न करें. छोटे बर्तन व पुराने टायर में जमा बारिश के पानी को हटाएं. चूंकि डेंगू का लार्वा साफ पानी में ही पनपता है. इसलिए सावधानी बरतें और डेंगू से स्वयं व अपने परिवार के सदस्यों को बचाए. फिनाइल और मच्छरों के मारने वाले लिक्विड से घर के अंदर व बाहर सफाई करें. अपने घर के आसपास व नालियों के किनारे ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें.

इसे भी पढ़ें: सातवीं बार एशियाई चैंपियन बनी टीम इंडिया,महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से दी मात

Related Articles

Back to top button