Corona_UpdatesGiridihJharkhand

गिरिडीह में कोरोना के नये मामलों में रिकार्ड गिरावट दर्ज, सिर्फ 23 मामले आये

Giridih : जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में शनिवार को रिकार्ड गिरावट दर्ज की गयी है. पिछले डेढ़ माह में यह पहला मौका है जब शनिवार को जिले में संक्रमण के महज 23 नए मामले सामने आये और संक्रमित व्यक्ति की मौत भी नहीं हुई. जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 323 हो गई है.

इसे भी पढ़ें :सीनियर अफसर का आया कॉल और 5 लाख के इनामी माओवादी कमांडर ने किया सरेंडर

शनिवार को स्वास्थ विभाग ने किसी संक्रमित के डिस्चार्ज नहीं होने की बात कही गई. ऐसे में एक्टिव केस 323 हो गया है. जबकि जिला मुख्यालय के दोनों कोविड हॉस्पिटलों में अब महज छह संक्रमितों का इलाज चल रहा है.
फिलहाल सभी संक्रमित बेहतर बताएं जा रहे हैं. वहीं नए मामलों में शहरी क्षेत्र में 9 की पुष्टि हुई. वहीं देवरी प्रखंड में सात संक्रमितों की पुष्टि की गई. जबकि छह और प्रखंडों में तीन से चार संक्रमित ही मिले है. जिनकी पहचान की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :जीप में DJ SOUND बजाकर भीड़ को डांस करना पड़ा महंगा, 3 लोग गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button