
Hazaribagh/Giridih/Chatra : सदन में नमाज के लिए अलग से कमरा देने को लेकर बीजेपी पूरे प्रदेश में झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. इसी के तहत हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. हजारीबाग पुराने समाहरणालय के समक्ष जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में सोमवार को हजारीबाग भाजपा ने झारखंड सरकार व विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए कमरा आवंटित किए जाने के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.
उन्होंने कहा कि विधानसभा भवन में हेमंत सरकार व विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा नमाज अदा करने के लिए अल्पसंख्यक विधायकों को कमरा आवंटित किया गया है. जिसे लेकर हजारीबाग के साथ झारखंड के भाजपा कार्यकर्ता सहित बहुसंख्यक वर्ग के लोगों में आक्रोश है.

सदस्य बटेश्वर मेहता ने कहा कि जब तक सरकार व विधान सभा अध्यक्ष इस नोटिफिकेशन को वापस नहीं लेती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें – बिहार पंचायत चुनावः दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 7 से 13 सितंबर तक नामांकन
गिरिडीह भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ दिया धरना
हेमंत सरकार और विस अध्यक्ष द्वारा विस भवन में नमाज कक्ष बनाने को लेकर भाजपा में आक्रोश है. इसी क्रम में भाजपा के गिरिडीह कमेटी ने दुसरे दिन सोमवार को शहर के अंबेडकर चौक में धरना दिया. हेमंत सरकार के साथ विस अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी.
धरना प्रदर्शन में एक भी पूर्व विधायक नहीं दिखे. गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा की नाराजगी अब भी जिला कमेटी और केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से बनी हुई है. वहीं पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, नागेन्द्र महतो और प्रभारी महापौर प्रकाश सेठ आंदोलनों से दूरी बनाए हुए हैं.

इधर अंबेडकर चौक में हुए धरने में पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, चुन्नूकांत, सुभाष चन्द्र सिन्हा, यदुनंदन पाठक, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, नवीन सिन्हा, एजाज अहमद सोनू, निर्भय सिंह, मनोज मोर्या सहीत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें –झारखंड हाइकोर्ट ने नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल से मांगा जवाब- जब सुनवाई चल रही थी, तो रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति कैसे हुई
चतरा में भाजपाइयों ने फूंका विधानसभा अध्यक्ष का पुतला
Chatra : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो का पुतला दहन किया गया. यह कार्यक्रम चतरा नगर अध्यक्ष विद्यासागर आर्य के नेतृत्व में चतरा चौक में किया गया.
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा ने कहा कि फैसला झारखंड सरकार तुरंत वापस ले. नहीं तो विधानसभा परिसर में एक मंदिर का भी निर्माण किया जाय.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुजीत जैसवाल, जिला मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिन्हा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें – जय श्री राम की भेंट चढ़ गयी विधानसभा, हंगामे के कारण जनता की समस्याएं फिर हुईं गौण




