JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास साफ-सफाई की मांग को लेकर अभाविप का प्रदर्शन, आसामिजक तत्वों की अड्डेबाजी पर जताया विरोध

Jamshedpur :  मानगो स्थित वर्कर्स कालेज के पास मेन रोड पर गंदगी के अंबार एवं असामाजिक तत्वों की अड्डेबाजी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मानगो नगर निगम के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की. उसके बाद निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा गया. इस दौरान परिषद से जुड़े छात्रों ने कहा कि वर्कर्स कालेज मानगो क्षेत्र का प्रमुख कालेज है. बावजूद इसके कॉलेज के समक्ष साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त रखने पर परिषद की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता है. इससे कॉलेज के मेन गेट के पास सड़क पर गंदगी का अंबार लग गया है. साथ ही सड़क पर गड्ढ़े भी हो गए हैं, जहां हमेशा का पानी भरा रहता है. इससे कॉलेज आने-जानेवाले छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं पास मे एक शौचालय है जो बंद रहता है. वहां असामजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. उनके साथ स्थानीय युवक भी अड्डेबाज़ी करते हैं और कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी किया करते हैं. यह एक विकट समस्या है. इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई करते हुए समस्या के निदान की मांग की गई है.

इसे भी पढ़ें-Jamshedpur : मानगो की युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाले फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Related Articles

Back to top button