Jamshedpur

मुख्य न्यायाधीश से की बिहार के पूर्व सीएम जितन राम माझी को गिरफ्तार करने की मांग

Jamshedpur : बिहार के पूर्व सीएम जितन राम माझी की ओर से ब्राम्हणों पर टिप्पणी किये जाने का विरोध करते हुए धर्म रक्षीणी पौरोहित्य महासंघ की ओर से जिले के डीसी सूरज कुमार को ज्ञापन सौंपा है. यह ज्ञापन डीसी के माध्यम से मुख्य न्यायाधीश के नाम पर सौंपा गया है. इस तरह की अभद्र टिप्पणी किये जाने का विरोध करने के साथ-साथ संघ की ओर से जितन राम माझी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की भी मांग की गयी है. बिहार के पूर्व सीएम सह हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी ने सोची समझी राजनीतिक घृणा और सामाजिक विद्वेष पैदा करने के लिए खुले मंच से ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी की है. विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य किया है. राष्ट्रीय एकता की अखंडता को तोड़ने का मामला बनता है.

ये थे मौजूद

विनोद पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, परशुराम पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, राजकुमार मिश्रा, त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय, चन्द्रकान्त झा, गोपाल कुमार झा, मदन कुमार झा,  सुधीर कुमार झा, सर्वेश्वर पाण्डेय, दिवाकर पाण्डेय, विनोद कुमार पाण्डेय, सुरेश शर्मा, ब्रजकिशोर शास्त्री, सत्येन्द्र पाण्डेय,  वालकृष्ण पाण्डेय, विपिन कुमार झा, अनिल कुमार चक्रवर्ती, राजु बनर्जी आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- टाटानगर स्टेशन : रेल यात्रियों को अमूल और सुधा स्टॉल पर मिलेगा सिंघाड़ा

Related Articles

Back to top button