Jamshedpur

टाटानगर स्टेशन : रेल यात्रियों को अमूल और सुधा स्टॉल पर मिलेगा सिंघाड़ा

Jamshedpur : रेल यात्रियों की ओर से सिंघाड़ा की बढ़ती मांग को देखते हुए अब टाटानगर स्टेशन के अमूल और सुधा के स्टॉल पर भी सिंघाड़ा की बिक्री होगी. उम्मीद जतायी जा रही है कि इसकी सुविधा जनवरी के अंतिम सप्ताह तक मिल जायेगी. इसके पहले तक इसकी सुविधा सिर्फ खान-पान स्टॉल पर ही मुहैया कराया गया था. इस कारण से यात्री समोसा, ब्रेड और चिप्स के लिए तरस जाते थे.

प्लेटफार्म पर बेचने की अनुमति नहीं

टाटानगर को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिये जाने के कारण प्लेटफार्म पर समोसा बेचने की अनुमति स्टॉल संचालकों को नहीं दी गयी है. बाकी के छोटे स्टेशनों पर तो बाहरी लोग भी प्लेटफार्म में प्रवेश करके सिंघाड़ा और जलेबी बेचने का काम करते हैं.

चार स्टेशनों से मांगा गया है आवेदन

इस  सुविधा को चालू करने के लिए टाटानगर के अलावा रेल मंडल के झारसुगड़ा, राउरकेला और चक्रधरपुर स्टेशन से रेलवे की ओर से सुझाव भी मांगा गया है.

स्टॉल के नाम से अब नहीं होगी बिक्री

इसके पहले तक रेलवे की ओर से यह नियम लागू किया गया था कि किसी ने अमूल का स्टॉल ले रखा है तो उसे सिर्फ अमूल का ही सामान बेचना है. बाकी ब्रांड का  सामान बेचते पकड़े जाने पर उसपर जुर्माना भी लगाया जाता था. अब रेलवे की ओर से पहले के नियम में फेर-बदल करने का काम किया जा रहा है. इसका लाभ रेल यात्रियों के साथ-साथ स्टॉल संचालकों को भी होगा.

इसे भी पढ़ें- युवक को घर से उठाकर ले गए अपराधी, फिर गोली मार कर दी हत्या

Related Articles

Back to top button