
Ranchi: अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ, झारखंड के प्रतिनिधिमंडल आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री कक्ष में मुलाकात की. उन्होंने विधानसभा में राज्य सरकार के पदों पर आरक्षण के आधार पर प्रोन्नत सरकारी सेवकों की परिणामी वरीयता विधेयक -2022 पारित होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी.
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार, महासचिव नत्थन रजक, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, संजय कुमार रजक, विवेक आनंद वास्के, संयुक्त सचिव सरोजनी लकड़ा, किशोर कुमार रजक, प्रीतम निशि किरो, कोषाध्यक्ष दयानंद वास, कार्यालय सचिव संतोष कुमार सहित कई और सदस्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : विधायक निधि चार करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करने का मुख्यमंत्री ने किया एलान




