Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRamgarhRanchi

रामगढ़ के पतरातू में एटीएस डीएसपी पर हुए जानलेवा हमला मामले की सीआईडी जांच शुरू, कई टीमें संभावित ठिकानों पर कर रही छापेमारी

Ramgarh: जिले के पतरातू में हुई सोमवार देर शाम कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गों को गिरफ्तार करने पहुंचे रांची एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और रामगढ़ के दारोगा सोनू साव पर जानलेवा हमला करने के मामले की सीआई़डी जांच शुरू हो गई है. मंगलवार को सीआईडी के डीएसपी जे पी एन चौधरी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू की. सीआईडी डीएसपी ने कहा कि घटना के संबंधित सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जिस जगह वारदात हुई है वहां पर सीआईडी ने नो एंट्री लगा दिया है.
इसे भी पढ़ें: कारोबारियों के बाद अब पुलिस अधिकारियों पर बेलगाम आपराधिक संगठन के गुर्गे कर रहे हमला,जेल से ही गैंग चला रहे सरगना

वहीं इस मामले को लेकर पतरातू के एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने कहा है कि घटना में शामिल गुर्गों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न टीमें कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. किसी भी कीमत पर अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा. पुलिस पर हमला कर यदि अपराधी यह समझ रहे हैं कि उन्हें किसी तरह से संरक्षण प्राप्त हो तो यह उनकी गलतफहमी है. हर हाल में उनकी गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कई संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

Related Articles

Back to top button