JharkhandLead NewsRanchi

कैबिनेटः झारखंड मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय को मिली मंजूरी

परीक्षा में नकल करते पकड़े गये तो 10 वर्ष तक की सजा, 1 करोड़ का जुर्माना

Ranchi: झारखंड कैबिनेट ने झारखंड मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय की मंजूरी दी. इसी विश्वविद्यालय के अंतर्गत सारे मेडिकल कॉलेज कार्य करेंगे. वर्तमान में विभिन्न विश्वविद्यालयों के अधीन मेडिकल कॉलेज चलते थे जिसे अलग कर मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय के अधीन कर दिया जायेगा. कैबिनेट ने झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा भर्ती निवारण एक्ट 2023 की स्वीकृति दी. इस एक्ट के तहत परीक्षाओं में अनियमितता बरतने, प्रश्न पत्र लीक करने, चोरी कराने में सहायक बनने पर 10 वर्ष की सजा और एक करोड़ तक जुर्माना का प्रावधान किया गया है.

शिबू सोरेन पर लिखी गयी किताब स्कूलों की लाइब्रेरी में रखी जायेगी

स्कूल कॉलेज की लाइब्रेरी में शिबू सोरेन पर लिखी गयी तीन किताबों को राज्य के विद्यार्थियों के लिए पढ़ने के लिए रखी जायेगी. इनमें पहली किताब ” सुनो बच्चों आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू सोरेन ( गुरूजी) की गाथा ” प्राथमिक विद्यालय में रखी जायेगी. वहीं ” ट्राईबल हीरो: शिबू सोरेन” और दिशोम गुरु: शिबू सोरेन मध्य व हाई स्कूल की लाइब्रेरी में बच्चों के पढ़ने के लिए रखी जायेगी. इन पुस्तकों के लेखक प्रभात खबर के कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा के द्वारा लिखित है. इन पुस्तकों के अध्ययन से झारखंड आंदोलन के नायक गुरूजी के संघर्ष के बारे में दुर्लभ जानकारियां प्राप्त होगी.

इसे भी पढ़ें – पूर्व मंत्री अमर बाउरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव और नीलकंठ मुंडा पर पीई दर्ज करने का फैसला

Related Articles

Back to top button