BiharMain Slider

बिहार: पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में जेडीयू में हुए शामिल

ं

Patna: हाल ही में वीआरएस लेने वाले बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर ली है. पांडेय बिहार चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो गये हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में गुप्तेश्वर पांडेय ने जेडीयू की सदस्यता ली. इसके साथ ही पांडे की राजनीतिक पारी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया है.

पूर्व डीजीपी ने शुक्रवार को ही एनडीए के साथ जाने के स्पष्ट संकेत दिये थे.

इसे भी पढ़ें – बड़ा तालाब में अतिक्रमण: निरीक्षण बार-बार, फिर भी बंटाधार

सीएम ने खुद बुलाया

जेडीयू में शामिल होने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, ‘मुझे खुद सीएम ने बुलाया और शामिल होने के लिए कहा. पार्टी मुझसे जो भी करने को कहेगी, मैं करूंगा. मैं राजनीति नहीं समझता. मैं एक साधारण व्यक्ति हूं.’

पांडेय ने कहा कि शाम 4 बजे बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सदस्यता दिलाई. मैं शुरू से ही उनसे प्रभावित रहा हूं क्योंकि उन्होंने कभी पुलिस के काम में हस्तक्षेप नहीं किया. चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना, ये मेरा विषय नहीं है.

इसे भी पढ़ें – जल जीवन मिशन : एक साल में 10% घरों में ही पहुंचा वाटर कनेक्शन, 54 लाख घरों में पानी पहुंचाने का लक्ष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button